Bihar

‘आमजनों व श्रद्धालुओं की बजाय सरकार का ध्यान…’, तेजस्वी यादव ने भगदड़ पर मोदी सरकार को घेरा

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन शनिवार देर रात भगदड़ मच गई. इस भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और कई बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं. घायलों का इलाज किया जा रहा है. भगदड़ के तुरंत बाद रेलवे ने तुरंत चार विशेष ट्रेनों की व्यवस्था कर प्लेटफॉर्म पर भीड़ का दबाव कम किया. रेल मंत्री ने घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं. इस घटना पर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दुःख जताते हुए मोदी सरकार को घेरा है.

तेजस्वी बोले- सरकार लीपापोती कर PR करने में व्यस्त है

तेजस्वी यादव ने X पर लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था एवं भगदड़ के कारण हुई असामयिक मौतों से मन व्यथित है. इतने सरकारी संसाधनों के बावजूद भगदड़ में श्रद्धालुओं की जाने जा रही है तथा डबल इंजन सरकार इन दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं की लीपापोती कर PR करने में व्यस्त है. आमजनों व श्रद्धालुओं की बजाय सरकार का ध्यान मीडिया प्रबंधन, VIP लोगों की सुविधा और उनकी व्यवस्था तक ही सीमित है. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं. ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मों को शांति प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति ॐ.”

राजनाथ सिंह ने घटना पर जताया दुःख

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने घटना में हुई मौतों पर दुख व्यक्त किया है. उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दुखद खबर. रेलवे प्लेटफॉर्म पर भगदड़ के कारण हुई मौतों से मैं बेहद दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.” वहीं, दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने एक्स पर हादसे में पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अव्यवस्था और भगदड़ के कारण जान-माल के नुकसान और घायल होने की दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद घटना हुई है. पीड़ितों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार: खनन विभाग का डाटा ऑपरेटर 50000 का घूस लेते गिरफ्तार, कई अधिकारी-कर्मचारी फरार

बिहार में निगरानी विभाग (Vigilance Department) ने भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की…

36 मिनट ago

मॉडिफाइड बाइक और तेज आवाज वाले साइलेंसर पर समस्तीपुर पुलिस की छापेमारी, तीन बाइक जब्त

समस्तीपुर : जिले में मॉडिफाइड मोटरसाइकिलों, तेज आवाज वाले साइलेंसर और ताजपुर - बख्तियारपुर फोरलेन…

3 घंटे ago

समता पार्टी के संस्थापक सदस्य शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

समस्तीपुर : समता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे शहीद प्रदीप महतो की 30वीं शहादत दिवस…

6 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में सफल सिजेरियन के साथ प्रसव सेवा का शुभारंभ

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल…

10 घंटे ago

अपहरण की प्राथमिकी के बीच युवती खुद पहुंची कल्याणपुर थाने, पुलिस ने दर्ज किया बयान, जानें युवती ने क्या बताया…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से 22 वर्षीया एक युवती के कथित…

11 घंटे ago

समस्तीपुर के शहीद सीताराम यादव के पुत्र की शिक्षा का जिम्मा उठाएंगे होली मिशन स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. धर्मांश रंजन

समस्तीपुर : दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के उम्मीदवार एवं होली मिशन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के…

15 घंटे ago