Samastipur

समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में कबाड़ बनकर सड़ रहे जब्त किए गए 5 हजार से अधिक वाहन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न थानों में वर्षों से जब्त वाहन सड़ रहे हैं। इनमें बाइक, तीनपहिया, चारपहिया समेत अन्य वाहन शामिल हैं, जिनकी संख्या लगभग पांच हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। ये वाहन थानों के परिसरों में पड़े-पड़े कबाड़ में तब्दील हो रहे हैं। कुछ वाहन हाल के वर्षों में जब्त किए गए हैं, जबकि कई वाहन सालों से थाना परिसरों में पड़े हुए हैं।

बताया जाता है कि ये वाहन सड़क दुर्घटनाओं, अवैध गतिविधियों और लावारिस हालात में जब्त किए गए हैं। इनकी बढ़ती संख्या के कारण थानों में जगह की भारी किल्लत हो गई है। कई थाने तो ऐसे हैं, जिनके पास खुद की पर्याप्त जगह नहीं है, जिससे जब्त वाहनों को रखने की समस्या और गंभीर हो जाती है। स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई स्थानों पर वाहनों को गड्ढों में एक के ऊपर एक रख दिया गया है। इसके चलते इनके उचित रखरखाव का भी अभाव है।

लंबे समय तक बिना देखरेख के पड़े रहने के कारण इन वाहनों पर जंग लग चुका है, जिससे वे अब कबाड़ के रूप में भी बेचने लायक नहीं बचे हैं। वहीं, कई थानों में अभी तक मालखाना का पूरा प्रभार थानाध्यक्षों को नहीं सौंपा गया है, जिसके कारण जब्त वाहनों की सही संख्या को लेकर भी कोई स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है। इस लचर व्यवस्था के कारण न केवल थानों की जगह की समस्या बढ़ रही है, बल्कि कीमती सरकारी संपत्ति भी व्यर्थ जा रही है।

नियमानुसार थानों में जब्त लावारिश या अन्य प्रकार के वाहनों को तबतक नहीं नीलाम नहीं किया जा सकता है, जब तक इसका मामला कोर्ट से जुड़ा हुआ है। क्योंकि, वाहन को जब्त करने के साथ पुलिस इसे रिकॉर्ड में रखती है और कोर्ट को भी जानकारी दी जाती है। ऐसे में कोर्ट में लंबित मामलों से जुड़े वाहनों की नीलामी या वाहन छोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाती है। जिसके कारण थानों में पड़े जब्त वाहन कबाड़ बनकर रह गया है। हालांकि शराब मामले में जब्त वाहनों की समय-समय पर नीलामी की प्रक्रिया पूरी की जाती है। लेकिन, अन्य मामलों में जब्त हजारों वाहन बेकार जा रहा है।

बाइट :

इस समस्या को देखा जा रहा है। मालखाना प्रभार लिया जा रहा है। ऑनलाइन डिजिटल मालखाना की अभी व्यवस्था नहीं है, मिले निर्देश के आधार पर कार्य होगा। कोर्ट की प्रक्रिया का अनुपालन कर व निर्देश के आधार पर जब्त वाहनों के मामलों का निष्पादन किया जाएगा।

– अशोक मिश्रा, एसपी, समस्तीपुर

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

5 घंटे ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

6 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

7 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

15 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

16 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

18 घंटे ago