पूर्व IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा 13 जनवरी को मंजूर हुआ. इसके बाद से वो लगातार सोशल मीडिया पर लगातार नए नए संकेत दे रहे हैं. मंगलवार को भी उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया जिसके बाद तय माना जा रहा है कि वो जल्द बिहार की राजनीति में एंट्री लेंगे.
पूर्व IPS शिवदीप लांडे ने जिस तस्वीर को पोस्ट किया हाउ उसमें वो नदी किनारे खड़ा होकर सूर्य को प्रणाम करते दिखाई दे रहे हैं. तस्वीर में बिहार का नक्शा भी बना हुआ है. शिवदीप लांडे ने 10 फरवरी को भी एक पोस्ट में लिखा था, “वर्दी नहीं, लेकिन हौसले वही.” मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवदीप जल्द जन सुराज का दामन थाम सकते हैं.
पूर्व IPS ने 19 सितंबर 2024 को अपना इस्तीफा दिया था. इस्तीफा देने के पहले वो बतौर IG के पद पर पूर्णिया में तैनात थे. इस्तीफे से मात्र 13 दिन पहले यानी 6 सितंबर को उन्होंने पूर्णिया रेंज के IG पद का चार्ज लिया था. काफी दिनों तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया गया. इसके बाद से ऐसी अटकलें लगाई जा रही थी कि लांडे अपना इस्तीफा वापस ले लेंगे, लेकिन इस साल जनवरी में उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया गया.
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…