Bihar

बिहार पुलिस को मिलेंगी 500 नयी गाड़ियां, गृह विभाग ने 85 करोड़ रुपये किया स्वीकृत

बिहार पुलिस विभाग में जल्द ही करीब 500 नई गाड़ियां आयेंगी. गृह विभाग ने इसके लिए करीब 85 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है. दरअसल, बिहार पुलिस की विभिन्न इकाइयों में बड़ी संख्या में पुराने वाहनों को बदलने की प्रक्रिया चल रही है. इन्हीं जर्जर वाहनों के रद्दीकरण के विरुद्ध नये वाहनों की खरीद की जा रही है.

इनोवा क्रिस्टा-9 भी खरीदी जायेगी

विभागीय जानकारी के अनुसार नये वाहनों में सर्वाधिक 277 चारपहिया वाहनों की खरीद की जायेगी. इसमें 14 लाख प्रति वाहन की दर से 36 करोड़ 26 लाख की लागत से 259 जबकि 16 लाख प्रति वाहन की दर से दो करोड़ 88 लाख की लागत से 18 चारपहिया वाहन खरीदे जायेंगे. वहीं, 17.75 करोड़ की लागत से 71 मिनी बसें और नौ करोड़ की लागत से 30 बड़ी बसें खरीदी जायेंगी. पुलिस के वरीय अधिकारियों के लिए भी इनोवा क्रिस्टा-9 की खरीद की जायेगी.

बिहार पुलिस को 21 इनोवा क्रिस्टा वाहन भी मिलेंगे

बिहार पुलिस को 21 इनोवा क्रिस्टा वाहन मिलेंगे, जिसकी कुल लागत पांच करोड़ 25 लाख आयेगी. इसके अलावा 12 कैदी वाहन, 11 वज्र वाहन और 29 मोटरसाइकिल की भी खरीद की जायेगी. करीब 85 लाख की लागत से एक वाटर कैनन भी खरीद जायेगा. बिहार पुलिस के ट्रैफिक थानों को भी जल्द 46 नई गाड़ियां मिलेंगी. इसके लिए छह करोड़ 44 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति विभाग ने दी है. विभागीय जानकारी के अनुसार, दूसरे चरण के 12 यातायात जिलों के 16 ट्रैफिक डीएसपी और उसमें कार्यरत 15 यातायात थानों के लिए वाहन खरीद की स्वीकृति मिली है.

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

1 घंटा ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

1 घंटा ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

2 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

11 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

11 घंटे ago