Bihar

बिहार में शुरू होने वाली है पहली स्लीपर वंदे भारत, जानें लोकल पैसेंजरों को क्या मिलेगा लाभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार में अब लोकल पैसेंजरों को भी वंदे भारत ट्रेन मिलने वाली है. यह बिहार के यात्रियों के लिए पहली पैसेंजर वंदे भारत ट्रेन होगी. इसमें सफर करने वाले याक्षियों को गर्मी और ठंड से राहत मिलेगी.रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में अभी 12 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं, जो कि बिहार के 15 जिलों से होकर गुजरती हैं.

90 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट

रेल मंत्री ने कहा कि इस ट्रेन से कम दूरी वाले शहरों में आने जाने के लिए यात्रियों को भी सीधे सुविधा मिलेगी. इसके साथ ही 300 से 500 किमी प्रतिदिन सफर करने वाले यात्री को भी लाभ मिलेगा. अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने बिहार में द्वारा लगभग 90 हजार करोड़ का इन्वेस्टमेंट कर रही है. बिहार में अब चेयर कार कोच के बाद स्लीपर कोच वाली वंदे भारत का परिचालन भी किया जाएगा. इसमें 6 एसी कोच और 10 जनरल कोच भी होंगे. यह ट्रेन 140 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ेगी.बिहार में सांस्कृतिक पर्यटन और औद्योगिक सुविधाएं बढ़ी हैं.

बिहार में चलेगी नमो ट्रेन

बिहार में वंदे भारत की सफलता के बाद अब नमो ट्रेन की सुविधा भी राज्य के लोगों को मिलेगी. अश्विनी वैष्णव ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बजट 2025-26 में भारतीय रेल के विकास के लिए रिकॉर्ड 252200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं. जो कि पिछली यूपीए सरकार के समय से 9 गुना अधिक है.

मलेशिया के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर बिहार में हो रहा काम

रेल मंत्री ने यूपीए सरकार के कार्यकाल की जानकारी शेयर करते हुए कहा कि वर्ष 2009 से 2014 तक प्रति वर्ष बिहार में औसतन 1132 करोड़ रुपए आवंटित किए गए थे. जबकि एनडीए सरकार की ओर से 2014 से अब तक बिहार में 1832 किलोमीटर नई रेल लाइन बिछाई जा चुकी है, यह मलेशिया के पूरे रेल नेटवर्क के बराबर है. वहीं 1783 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर कवच सिस्टम लगाने का काम भी चल रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

3 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

4 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

12 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

12 घंटे ago