रविवार, मार्च 22, 2026

समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार में दारोगा ने सिंदूर देते ही सिपाही पत्नी को थप्पड़ मारकर गिराया, दुल्हन ने फिर खोल दिया अय्यासी का पोल

IMG 20241130 WA0079

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नवादा पुलिस बल में तैनात दो पुलिसकर्मियों ने आपस में शादी रचायी. मंदिर में विवाह हुआ लेकिन उसके बाद हाई वोल्टेज ड्रामा भी वहीं पर शुरू हो गया. एक ही थाना में तैनात दारोगा और महिला सिपाही के बीच का यह विवाद है. महिला कांस्टेबल कटिहार के कुरसेला की रहने वाली है जबकि दारोगा मुंगेर के धरहरा गांव का सचिन कुमार है. दोनों ने शोभनाथ मंदिर में पुजारी के सामने विवाह भी किया और वहीं पर दोनों में विवाद भी छिड़ गया. दारोगा ने अपनी नवविवाहित पत्नी को थप्पड़ तक जड़ दिया.

IMG 20230604 105636 460

IMG 20250125 WA0063

महिला सिपाही और दारोगा की किचकिच वाली शादी

नवादा के शोभनाथ मंदिर में हाई वोल्टेज ड्रामा एक शादी के दौरान चला. दो पुलिसकर्मियों की शादी हो रही थी. महिला सिपाही और दारोगा ने प्रेम-विवाह किया था. दारोगा ने महिला सिपाही की मांग में सिंदूर भरा लेकिन उसके बाद दोनों में बहस शुरू गयी.

IMG 20250131 WA0142

मामला इतने पर ही नहीं रूका, बहस के बाद दोनों बाहर निकले और दारोगा ने अपनी पत्नी महिला सिपाही को जोर का थप्पड़ गाल पर जड़ दिया. थप्पड़ लगते ही महिला सिपाही जमीन पर गिर पड़ी और रोने लगी. कई लोग इस दौरान वहां मौजूद थे. हालांकि कई लोग इस घटना को कैमरे में कैद कर रहे थे, ये देख दारोगा अपनी पत्नी को मनाने की कोशिश करने लगा लेकिन महिला सिपाही ने कैमरे के आगे युवक की सारी करतूत बताकर पोल खोल दी.

वीडियो :

IMG 20240904 WA0139

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaled

IMG 20250126 WA0106

IMG 20241218 WA0041

IMG 20230818 WA0018 02

20201015 075150