बिहार में एक अनोखा मामला सामने आया है. जब ड्यूटी पूरी होने के बाद ड्राइवर और गार्ड ने ट्रेन को पटरी पर जंजीर से बांध दिया. इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया और अन्य ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म पर लगाना पड़ा. रेलवे प्रशासन अब इस घटना की जांच में जुट गई है.
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन जंजीर से बंधी:
यह मामला बिहार के भागलपुर-पटना रेल रूट के बाढ़ रेलवे स्टेशन का है. बताया जाता है कि जब मालगाड़ी के ड्राइवर और गार्ड ने अपनी आठ घंटे की ड्यूटी पूरी कर ली तो मालगाड़ी को प्लेटफॉर्म नंबर दो पर खड़ा किया और दोनों रवाना हो गए. इस दौरान ट्रेन को जंजीर से बांध दिया.
सुरक्षा कारणों से लगाया गया जंजीर:
दरअसल,शनिवार शाम करीब 4 बजे यह मालगाड़ी बाढ़ रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी. प्लेटफार्म नंबर 2 पर आने के बाद ट्रेन को खड़ा कर ड्राइवर और गार्ड वहां से चले गए. जब रेलवे कर्मियों से इस पर सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन को जंजीर से बांधा गया था.
ट्रेनों के प्लेटफार्म में बदलाव:
मेन लाइन पर मालगाड़ी खड़ी रहने के कारण प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली अन्य ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदला गया और उन्हें दूसरे प्लेटफॉर्म पर लाया गया. इससे यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा. हालांकि इस तरह की स्थिति कब से बनी हुई है, यह स्पष्ट नहीं हो पाई है. रेलवे प्रशासन की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है.
ब्रेक वैन के पहिए में ओट लगा दिया:
गुड्स ट्रेन के चालक ने बताया कि “आठ घंटे ड्यूटी पूरा करने के बाद ट्रेन को बाढ़ स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो पर खड़ी कर दी. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन के पहिये में जंजीर बांध दी.”मालगाड़ी के ड्राइवर ने गार्ड ब्रेक वैन के पहिये में ओट लगा दिया और एक बड़े जंजीर से रेलवे पटरी में बांधकर ट्रेन को छोड़ दिया.
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…
समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…
भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…
समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…