Bihar

बिहार को मिली है ब्राउन और ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट की सौगात, जानिए दोनों में क्या है अंतर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

केंद्र की मोदी 3.0 सरकार ने 1 फरवरी को अपना पहला पूर्णकालिक बजट पेश किया. इस दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार को तीन ग्रीन फील्ड और एक ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट का सौगात दिया. ऐसे में बहुत सारे ऐसे लोग के मन में यह सवाल उठने लगा कि इन दोनों में फर्क है. अगर आप इन दोनों के बीच में फर्क जानना चाहते हैं तो आपको इस आर्टिकल में आपके सवालों का पूरा जवाब मिल जाएगा.

क्या होता है ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट?

ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट वह होता है जिसे बिल्कुल नई जगह पर शून्य से बनाया जाता है. इसका अर्थ यह हुआ कि जहां पहले से कोई भी एयरपोर्ट या एयरलाइन की सुविधा नहीं होती है बिल्कुल ही नये स्थान पर इसका निर्माण होता है. इसके निर्माण का उद्देश्य किसी नए शहर या क्षेत्र में हवाई यात्रा के विस्तार के लिए किया जाता है. ग्रीन फील्ड हवाई अड्डों का निर्माण आमतौर पर उन क्षेत्रों में किया जाता है जहां हवाई यातायात की मांग बढ़ रही है और मौजूदा हवाई अड्डे की क्षमता से अधिक है. इन हवाई अड्डों का डिजाइन और निर्माण आधुनिक आवश्यकताओं और तकनीक के अनुसार किया जाता है. ऐसे एयरपोर्ट पर्यावरण के अनुकूल बनाये जाते हैं.

बिहार के इन जिलों में बनेंगे ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट

इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बिहार के लिए केंद्र ने बड़ी घोषणा है. बिहार के सोनपुर, राजगीर और भागलपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के प्रस्ताव पर बजट में मुहर लगने से इन जिलों से दूसरे राज्य और दूसरे देश जाना आसान होगा. इन एयरपोर्ट के निर्माण से लोगों के समय और पैसे की बचत होगी.

अब जानिए क्या होता है ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट?

ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट, ऐसी एयरपोर्ट साइट होती है जहां पहले से ही कोई ढांचा मौजूद होता है. ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट पर पहले से मौजूद ढांचे को फिर से तैयार करने या ध्वस्त करने की ज़रूरत नहीं होती. ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट, ऐसी भूमि पर बनाया जाता है जो पहले से ही इस्तेमाल की जा चुकी है, लेकिन अब निष्क्रिय है. यह आम तौर पर शहरी इलाकों में बनाए जाते हैं. ब्राउन फ़ील्ड एयरपोर्ट पर कंपनियां, अपने व्यवसाय मॉडल के मुताबिक, मौजूदा इमारतों का इस्तेमाल करती हैं. ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट पर, मौजूदा कोड के मुताबिक, लाइसेंस या अनुमोदन की ज़रूरत होती है.

यहां ब्राउन फील्ड एयरपोर्ट होंगे विकसित

वित्त मंत्री के ऐलान के मुताबिक, बिहार में 8 ब्राउनफील्ड एयरपोर्ट बनाये जाने का प्रावधान भी बजट में किया गया है. जिनमें बेगूसराय, मुंगेर, गोपालगंज, मोतिहारी, रक्सौल, पूर्णिया, वाल्मीकिनगर और सहरसा हवाई अड्डा को विकसित किया जाएगा.

पटना और बिहटा एयरपोर्ट का विस्तार

बजट प्रावधान के अनुसार, पटना एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी और बिहटा एयरपोर्ट का भी विस्तार किया जाएगा. पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन फरवरी के अंत तक बनकर तैयार हो जाना है. साथ ही इनमें बिहटा रनवे एयरपोर्ट के रनवे का विस्तार 12000 फीट तक होने से यहां और एयरबस 120 और बोइंग 737 समेत अन्य बड़े इंटरनेशनल विमान उतर सकेंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर जिले के प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा की काॅपियों की जांच आज से शुरू

समस्तीपुर : जिले में प्रारंभिक स्कूलों में क्लास 1 से 8 तक की वार्षिक परीक्षा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की रहने वाली डॉक्टर ने वाराणसी में लिया इंसुलिन का ओवरडोज, खुद को 100 अधिक इंजेक्शन लगाए, डिप्रेशन में जान देने की कोशिश

समस्तीपुर : बनारस के काशी हिंदू विश्वविद्यालय के चिकित्सा‎विज्ञान संस्थान (आईएमएस) में सर्जरी‎ विभाग की…

3 घंटे ago

विश्वविद्यालय शिक्षकों की नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट में कई विसंगतियां, आवश्यक सुधार नहीं हुआ तो होगा राज्यव्यापी आंदोलन — ABVP

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…

13 घंटे ago

मगरदही में विगत महीनें हुए जमीनी विवाद में फायरिंग मामले में एक नामजद आरोपी गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…

14 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के अलग-अलग जगहों से पांच शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में चैती छठ और ईद-उल-फितर को लेकर प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए SDO ने की समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…

14 घंटे ago