Bihar

बिहार के सिवान में एनकाउंटर, भूसे के ढेर से हथियार निकालकर अपराधी ने की फायरिंग, पुलिस ने मारी गोली

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

बिहार के सीवान में पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई है. एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर गांव में छिपाए गए हथियार को जब्त करने पुलिस पहुंची थी. इस दौरान मौका लगते ही अपराधी ने उस हथियार से पुलिस पर फायर कर दिया. जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की. गोली अपराधी के पैर में लगी. उसे जख्मी हालत में अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया.

हथियार खोजते हुए गांव पहुंची थी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, मामला महाराजगंज थाना क्षेत्र के इन्दौली गांव का है. दरअसल, महाराजगंज थाना क्षेत्र के इंदौली गांव निवासी परमानंद यादव के पुत्र प्रमोद यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया था. उसकी निशानदेही पर पुलिस उन हथियारों को खोजते हुए पहुंची थी जिसे प्रमोद यादव ने गांव में छिपाया था.

बोले एसडीपीओ…

महाराजगंज एसडीपीओ राकेश कुमार रंजन ने बताया है कि अपराधी प्रमोद यादव को कटवार इंदौली बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया था. उसने पुलिस के सामने कबूला था कि अपने घर में उसने अवैध हथियारों को छिपाकर रखा है. जिसके बाद पुलिस प्रमोद को लेकर उसके गांव पहुंची थी. बताया गया कि जैसे ही वो उस जगह पर पहुंचा उसने भूंसा में छिपाए हुए हथियार को निकाला और पुलिस पर हमला बोल दिया. पुलिसकर्मियों पर उसने फायरिंग कर दी.

पैर में लगी गोली, अस्पताल में कराया गया इलाज

एसडीपीओ ने बताया कि अपराधी के द्वारा फायरिंग किए जाने पर पुलिस ने भी बचाव में जवाबी कार्रवाई की. पुलिस की फायरिंग में गोली अपराधी प्रमोद यादव के पैर में लगी. जिससे वह घायल हो गया और उसे लेकर पुलिस अस्पताल पहुंची और उसका इलाज कराया.

अपराधी पर करीब आधा दर्जन केस हैं दर्ज

गिरफ्तार अपराधी प्रमोद यादव पर अलग-अलग थानों में करीब आधा दर्जन केस दर्ज हैं. वहीं घायल अपराधी के परिजन ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाया है. उनका कहना है कि मेरे बेटे प्रमोद यादव पर जितने भी अपराधिक मामले दर्ज थे,उसमें सभी पर बेल मिल चुके हैं. पुलिस के द्वारा किए गए एनकाउंटर पर भी सवाल उठाए गए.

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय में बदमाशों ने इंडियन बैंक के ATM को किया क्षतिग्रस्त, कैश चोरी की आशंका

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : अनुमंडलीय अस्पताल रोड स्थित लोकनाथपुर गंज मोहल्ले में इंडियन बैंक शाखा के समीप…

56 मिनट ago

खत्म हुआ सियासी सस्पेंश, नीतीश ने खुद किया राज्यसभा जाने का ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर एक भावुक पोस्ट के…

3 घंटे ago

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- कोई और मंजूर नहीं

बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग…

5 घंटे ago

बिहार में भाजपा सरकार! नीतीश को मनाने के मिशन में ललन, संजय कामयाब हो पाएंगे?

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का पहला मुख्यमंत्री बनाकर सरकार और राजकाज को अपने…

16 घंटे ago

जेडीयू ने मान ली राज्यसभा जाने पर चर्चा की बात, विजय चौधरी बोले- फैसला नीतीश ही लेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) में चर्चा…

17 घंटे ago