Bihar

दिल्ली स्टेशन पर भगदड़ अधिकारियों की चूक, रेल मंत्री का इस्तीफा मांगना गलत; हादसे पर बोले जीतनराम मांझी

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ के लिए जाने के दौरान मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री एमएसएमई जीतनराम मांझी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होने घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की है। साथ ही यह भी कहा है कि रेल अधिकारियों की चूक के लिए रेल मंत्री से इस्तीफा मांग लेना गलत है।

सोशल मीडिया एक्स पर उन्होंने रविवार को लिखे संदेश में कहा है कि घटना निःसंदेह आकस्मिक है। कई करोड़ लोगों को एक साथ कितनी मुश्किल से रेल मंत्रालय कुंभ स्नान करवा रहा है। अश्विनी वैष्णवजी के काम की तो तारीफ़ होनी चाहिए। हम उनके साथ हैं। रविवार को उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर दो संदेश लिखे हैं। पहले संदेश में उन्होंने कहा कि ईश्वर कठिन समय में परिजनों को संबल प्रदान करें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है। वहीं, दूसरे संदेश में उन्होंने कहा है कि माना कि रेलवे के अधिकारियों से चूक हुई है। इसका मतलब यह नहीं कि सीधे तौर पर रेल मंत्री का इस्तीफा मांग लिया जाए

इससे पहले बिहार के पूर्व सीएम और पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए है। केंद्र सरकार और रेल मंत्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा है कि रेलवे की लापरवाही से इतने लोगों की मौत हो गई। रेल मंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। लालू यादव ने घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी है। इसके साथ उन्होंने महाकुंभ पर विवादित बयान दिया है।

आपको बता दें शनिवार की रात नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में कुंभ मेला जा रहे 18 यात्रियों की मौत हो गई जिनमें 10 महिलाएं और चार बच्चे हैं। बिहार से 9 लोगों की मौत हुई है। रेलवे ने मृतकों के परिजनों के लिए दस-दस लाख मुआवजे का ऐलान किया है। गंभीर रूप से घायलों को ढ़ाई लाख और अन्य घायलों को एक एक लाख की सहायता दी जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

3 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

4 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

9 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

11 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

15 घंटे ago