बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। भोजपुर के जगदीशपुर इलाके में शुक्रवार की सुबह यह हादसा हुआ। सभी महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे। मोहनियां-आरा फोरलेन पर दुल्हिनगंज -इसाढ़ी के बीच कार -ट्रक की टक्कर हो गई।
हादसे के पीछे तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना और मुख्य सड़क पर ट्रक का खड़ा होना बताया जा रहा है। मरने वाले छपरा के बताए जा रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
बताया जा रहा है कि कार तेज गति से आ रही थी। आरा -महोनिया फोरलेन पर ट्रक खड़ी थी। पीछे से आ रही कार ट्रक में घुस गई। गाड़ी में सवार छह लोग मौत के मुंह में समा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का बोनट और इंजन तबाह हो गया। संदेह जताया जा रहा है कि ड्राइवर को नींद आ गई और उसने खड़ी ट्रक में पीछे से ठोक दिया। घटना के बाद ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने राहत बचाव कार्य किया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…