Bihar

8 साल से एक ही इलाके में जमे पुलिसकर्मी हटेंगे, मुख्यालय ने ट्रांसफर के लिए लिस्ट तलब की

बिहार के सभी 12 पुलिस रेंज या क्षेत्र में आठ साल या इससे अधिक समय से तैनात पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का तबादला किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय ने इससे संबंधित आदेश सभी क्षेत्रीय आईजी और डीआईजी को भेजा है। पत्र में मुख्यालय ने ऐसे पुलिसकर्मियों की सूची तलब की है।

पुलिस मुख्यालय के कार्मिक एवं कल्याण प्रभाग की स्तर से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी आईजी-डीआईजी अपने क्षेत्राधीन कार्यरत सिपाही से लेकर पुलिस निरीक्षक स्तर के ऐसे पुलिसकर्मी की कोटिवार सूची मुहैया कराएं, जिनकी क्षेत्रावधि 8 वर्ष या इससे अधिक हो गई है।

यह सूची 15 फरवरी तक मांगी गई है। क्षेत्र अवधि की गणना के लिए कटऑफ की तिथि 31 मार्च 2025 निर्धारित की गई है। इसके साथ ही यह प्रमाणपत्र भी मांगा गया है कि निर्धारित अवधि के अंतर्गत जिले में किसी भी पुलिस पदाधिकारी या कर्मी का नाम शेष नहीं है। भविष्य में ऐसा कोई मामला प्रकाश में आता है, तो इसके लिए संबंधित पदाधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस पत्र के साथ ही पुलिस कर्मियों की सूची बनाने के लिए एक निर्धारित प्रारूप भी दिया गया है। इसमें पुलिसपदाधिकारी व कर्मी का नाम, गृह जिला, जन्मतिथि, नियुक्ति तिथि, वर्तमान एवं पूर्व पदस्थापन की विवरणी आदि भेजनी है।

पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के स्थानांतरण को लेकर मुख्यालय ने वर्ष 2022 में नया आदेश जारी किया था। इसके अंतर्गत सेवानिवृत्ति की निकटता का आधार छोड़कर किसी भी पदाधिकारी एवं कर्मी का पदस्थापन उनके गृह जिला में नहीं किया जाएगा। अगर किसी जिले या क्षेत्र में कोई पदाधिकारी पहे काम कर चुका है, तो दोबारा उसका तबादला उस जिले या क्षेत्र में नहीं होगा, चाहे वह कार्यकाल कितना भी छोटा क्यों न हो।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

5 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

6 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

18 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

19 घंटे ago