Samastipur

वारिसनगर-किशनपुर पथ पर बिजली के खंभे से टकरायी बाइक, दो दोस्तों की मौ’त

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/वारिसनगर :- वारिसनगर थाना क्षेत्र के वारिसनगर-किशनपुर पथ पर टांरा गांव में शनिवार को अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से जा टकरायी। इसमें बाइक पर सवार दो दोस्तों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक को नाजुक स्थिति में सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान क्षेत्र के रामपुरविशुन पंचायत के किशनपुर गांव के वार्ड 11 निवासी राज कुमार राय के पुत्र सरोज कुमार (23) व प्रमोद राय के पुत्र श्याम कुमार उर्फ छोटू (22) के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल तीसरे युवक की पहचान माधोपुर टांरा गांव निवासी मनोज राय के पुत्र सचिन (21) के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार तीनों वारिसनगर से किशनपुर की ओर जा रहे थे। दिन के करीब तीन बजे माधोपुर टांरा स्थित तीखे मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे बाइक सामने गड़े बिजली के खंभे से टकरा कर 20 फुट गड्ढे में चली गयी। तेज आवाज सुनकर अगल-बगल के ग्रामीण जुट गये। तीनों को गड्ढे से बाहर निकाला।

इस बीच दो युवकों की मौत हो चुकी थी। तीसरे घायल को भी बाहर लिटाकर लोगों ने थाने व पीएचसी को फोन किया। इस बीच 112 की टीम पहुंच कर घायल को पीएचसी ले गयी। वहां घायल की गंभीर स्थिति देखकर ऑन ड्यूटी चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच थानाध्यक्ष निरंजन कुमार दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गये। दोनों के परिजनों ने बताया कि वे खेत में काम कर रहे थे। लड़का कब और कैसे घर से निकला, पता नहीं। घायल सचिन के परिजन ने बताया कि वह अपने ननिहाल किशनपुर में ही रहा करता था।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में 5 सितंबर से 9 सितंबर तक बारिश के आसार, छह जिलों में अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…

20 मिनट ago

समस्तीपुर में 318 किलो गांजा बरामद, मां-बेटी समेत चार महिलाएं गिरफ्तार

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2027 के लिए 16 सितंबर तक सुधार व परीक्षा फॉर्म भरने का मौका

समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…

4 घंटे ago

दहेज के लिए विवाहिता की ह’त्या का आरोप, मायके वालों के पहुंचने से पहले किया दाह-संस्कार

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत रामचंद्रपुर वार्ड-3 में दहेज की मांग…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर-1 के नए SDPO सतीश सुमन ने संभाला पदभार, निवर्तमान SDPO संजय कुमार पाण्डेय को समारोह में दी गई विदाई

समस्तीपुर : सदर-1 के नए एसडीपीओ के रूप में सतीश सुमन ने पदभार ग्रहण कर…

9 घंटे ago