Bihar

शिक्षा विभाग के खिलाफ टीचरों में आक्रोश, तबादले की प्रक्रिया से हैं नाखुश, आंदोलन की तैयारी

बिहार के अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पोस्टेड शिक्षक शिक्षा विभाग के तबादले की प्रक्रिया से नाखुश हैं. शिक्षकों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए अब आंदोलन का रास्ता चुनने का फैसला किया है. दरअसल, ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया में हो रही देरी को लेकर शिक्षक शिक्षा विभाग के खिलाफ आक्रोश में हैं. शिक्षकों ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शिक्षा विभाग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की. इस अभियान में प्रदेश भर के शिक्षक शामिल हुए, और यह दिनभर एक्स पर यह मामला टॉप ट्रेंडिंग में बना रहा.

सिर्फ 35 शिक्षकों का हुआ है ट्रांसफर

बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव और अनीश सिंह ने बताया कि शिक्षा विभाग ने जनवरी के महीने में करीब 1.90 लाख शिक्षकों का तबादला उनके घर के पास करने की बात कही थी. लेकिन अब तक केवल 35 शिक्षकों की ही ट्रांसफर पोस्टिंग हो पाई है, जिससे शिक्षकों में भारी असंतोष है. बता दें कि शिक्षकों का तबदला 4 चरणों में शिक्षा विभाग के द्वारा किया जा रहा है. पहले चरण के तहत सिर्फ 35 शिक्षकों का तबादला हो पाया है. वहीं 3 शिक्षकों का आवेदन रद्द कर दिया गया था. 9 शिक्षकों के तबादले का आवेदन पेंडिंग है.

सोशल मीडिया पर बताई परेशानी

बिहार शिक्षक संघ के सदस्य ने सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि राज्य के शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं और अपने ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन, अब तक उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिला है. कई शिक्षिकाओं ने अपनी कठिनाइयों का जिक्र करते हुए बताया कि उनकी पोस्टिंग उनके घर से 300 किमी दूर है. छोटे बच्चों के साथ इतनी दूर रहकर नौकरी करना बेहद कठिन हो रहा है. उनका कहना है कि अगर ट्रांसफर जल्द नहीं हुआ तो उन्हें नौकरी छोड़ने पर मजबूर होना पड़ेगा.

आंदोलन की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार युवा शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दीपांकर गौरव ने सरकार और शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फरवरी महीने तक शिक्षकों के ट्रांसफर पोस्टिंग की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई, तो सभी शिक्षक संगठन एकजुट होकर आंदोलन करेंगे. उन्होंने सरकार से तुरंत हस्तक्षेप कर शिक्षकों को उनकी पसंदीदा जगह पर तबादला सुनिश्चित करने की मांग की है.

Avinash Roy

Recent Posts

75 लीटर देसी शराब के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेजा

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 75…

1 घंटा ago

DRM चौक के पास मगरदही मोहल्ले में महिला रेलकर्मी से चेन छिनतई, बाइक सवार बदमाश फरार

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही मोहल्ले में डीआरएम चौक के पास स्थित काली…

2 घंटे ago

समस्तीपुर की दो बहनों का कमाल; बड़ी बहन प्राची ने UPSC में हासिल की थी 28वीं रैंक, अब छोटी बहन प्रज्ञा वैज्ञानिक बनने की राह पर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड स्थित तेलनी गांव की दो सगी बहनों ने…

8 घंटे ago

डांस चैंपियनशिप में सतिश नृत्यशाला के पांच विद्यार्थियों ने जीते पदक, नेशनल के लिए चयनित; सुप्रिया ने जीता स्वर्ण, चार अन्य विद्यार्थियों को रजत पदक

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा में विगत एक नवंबर को आयोजित बिहार डांस स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2026 में…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबला जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर में आयोजित राज्य स्तरीय अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में…

24 घंटे ago