बिहार के मुजफ्फरपुर में पताही एयरपोर्ट के रनवे पर एक युवक ने पिछले दिनों लड़की को बाइक पर बैठाकर स्टंट किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टंट करने वाले युवक मोहम्मद जाहिद को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक चौकीदार का बेटा है। जाहिद के दोस्त राज यदुवंशी एवं लड़की पूजा कुमारी की पुलिस तलाश कर रही है।
करजा थाना पुलिस ने एएसआई अवधेश कुमार के बयान पर जाहिद और राज के अलावा पूजा कुमारी नाम की लड़की के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसमें खतरनाक ढंग से बाइक रेसिंग एवं स्टंट करते हुए वीडियो वायरल होने का जिक्र है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। वीडियो में इंस्टाग्राम आईडी का पता कर चिह्नित किया गया।
सर्विलांस टीम की मदद से उस आईडी का पता कर सत्यापन के बाद मड़वन खुर्द निवासी मो. जाहिद के घर पर छापेमारी कर बाइक के साथ उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि बाइक उसकी भाभी के नाम से है। वह बाइक लेकर पताही एयरपोर्ट गया था। उसके परिचित राज यदुवंशी ने बाइक चलाने के लिए मांगी और उसके साथ पूजा कुमारी नाम की एक लड़की भी थी। दोनों बाइक पर बैठकर स्टंट करने लगे।
वहीं, एक अन्य बाइक के बारे में पूछताछ की गई तो पता चला कि वह पटना निवासी राज यदुवंशी की है। उन्हीं के साथ पटना की पूजा कुमारी नाम की लड़की आती है और स्टंट कर चली जाती है। इसके बाद दोनों बाइक को जब्त करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष बीरबल कुशवाहा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को थाने से पीआर बॉन्ड पर छोड़ दिया गया है। वहीं, फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…