समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

मेडिकल स्टोर का शटर तोड़ा लाखों रुपये नगद व दवा की चोरी, एक संदिग्ध को पुलिस ने उठाया

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित शंकर ड्रग एजेंसी नामक दवा दुकान में दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नगद रूपये व सामान की चोरी कर ली।

सुबह हुई दुकान मालिक को जानकारी 

दुकान मालिक कृष्ण कुमार मिश्र को इसकी जानकारी सुबह हुई, जब वह अपनी दुकान को खोलने के लिए पहुंचा तो दुकान का शटर टूटा हुआ था और सामान फैला पड़ा था। तत्काल इसकी सूचना गर थाने की पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है।

IMG 20241130 WA0079

एक कर्मी को पूछताछ करने ले गई पुलिस 

पुलिस द्वारा दवा दुकानदार के एक कर्मी को थाना ले जाया गया है। बताया गया है कि दवा दुकान में 4 से 5 लाख रुपये नगद रखे हुए थे, वह भी गायब है। इसके अलावा दवा की भी चोरी कर ली गई है। घटनास्थल से थाने की दूरी एक किलोमीटर भी नहीं है। व्यवसायियों ने पुलिस के रात्री गश्ती पर भी सवाल खड़े किए है।

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

क्या बोले नगर थानाध्यक्ष 

इधर नगर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि दवा दुकान में चोरी की जानकारी मिलते ही वह खुद घटनास्थल पर पहुंच जांच में जुटे हुए हैं। पीड़ित के द्वारा अभी आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने के बाद ही चोरी हुई रकम व सामान का आकलन हो सकेगा।

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139FB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02