बिहार में आज से पुरवा हवा चलेगी। जिस कारण लोगों कनकनी से राहत मिलेगी। वहीं हवा का रुख बदलने के कारण प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान (रात का पारा) में दो से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। जबकि शुक्रवार को प्रदेश के उत्तरी और दक्षिण-पूर्व भाग के 24 जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यमस्तर का कोहरा छाया रहेगा। जिस कारण क्षैतिज दृश्यता 1000 से 200 मीटर के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
वहीं गुरुवार को सूबे के न्यूनतम तापमान में 8.6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई और पछुआ हवा 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। जिस कारण लोगों को हाड़ कपकपाने वाली ठंड का एहसास हुआ। प्रदेश का सबसे ठंडा शहर 5.1 डिग्री सेल्सियस के साथ समस्तीपुर का पूसा और सबसे गर्म शहर 21 डिग्री सेल्सियस के साथ पूर्णिया व किशनगंज रहा।
पटना सहित प्रदेश का अधिकतम पारा चढ़ा, न्यूनतम गिरा :
पटना सहित प्रदेश के अधिकतम तापमान में गुरुवार को बढ़ोतरी हुई और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। इस दौरान गया के अधिकतम तापमान में गिरावट और दरभंगा व बेगूसराय के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन में हल्की धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। इसके बावजूद लोगों को कनकनी का एहसास हो रहा था। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी और न्यूनतम तापमान में 4.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। राजधानी का न्यूनतम तापमान 9.5 और अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के…
नीतीश कुमार के बिहार विधान परिषद से त्यागपत्र देने की अंतिम तारीख आ गई है।…
समस्तीपुर : जिले में संचालित करीब 19 बैंक अकाउंट से अधिक का उपयोग देश के…
समस्तीपुर : सहरसा से लोकमान्य तिलक टर्मिनल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन (05585/05586) का…
बिहार के सिविल न्यायालयों में चपरासी पद पर भर्ती के लिए आयोजित हुई प्रारंभिक परीक्षा…
समस्तीपुर : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू हुए कई वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन इसके…