Bihar

IAS एस सिद्धार्थ को CM नीतीश ने डांटा, बोले-तुम कुछ नहीं जानते

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान मधुबनी पहुंचे। सुबह 10:50 बजे दुर्गीपट्टी में हेलिकॉप्टर से लैंड किए, इसके बाद विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान 140 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। मधुबनी वासियों को 1000 करोड़ की सौगात दी।

इस बीच एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक जीविका दीदी सीएम नीतीश को दुपट्टा देने के लिए लगातार आवाज लगा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री अपने धुन में दिखे। वे इधर-उधर नजर घूमाते दिखे, लेकिन जीविका दीदी का भेंट नहीं लिया। बाद में सीएम नीतीश ने सभी जीविका दीदी से कहा, ‘याद है न मुख्यमंत्री का काम।’

सीएम नीतीश ने IAS को डांटा

इस बीच सीएम नीतीश ने एक IAS को डांट भी लगाई। बोले- आप मेरी बात नहीं समझ रहे। कुछ नहीं जानते हैं आप। हम 2006 में स्वंय सहायता समूह की शुरुआत किए हैं। केंद्रीय मंत्री थे तो जगह-जगह जाकर देखते थे। जब 2005 में बिहार में हम आ गए, तो देखा कि यहां पर नहीं है। इसके बाद कर्ज लेकर हमलोग यहां पर शुरू किए। जैसे ही ये शुरू हुआ, तब हमने महिलाओं को जीविका दीदी कहा। मीडिया कर्मियों को डांटते हुए कहा, इधर आओ, सब सुनो यहां। कैसे बना है।

जीविका दीदी को कहा, अब आपलोगों का पहनावा भी ठीक हो गया है। हम जहां भी जाते हैं, एक बार जीविका दीदियों से जरूर मिलते हैं।

विकास योजनाओं का जायजा

दुर्गीपट्टी में मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र, अनुसूचित जाति दालान, हर घर नल-जल योजना और पक्की नाली-गली योजना का निरीक्षण किया। इसके अलावा, उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, अमृत सरोवर सौंदर्यीकरण और मनरेगा के तहत नवनिर्मित पार्क का उद्घाटन किया।

Avinash Roy

Recent Posts

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

6 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

7 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

7 घंटे ago

मारपीट मामले में मुफस्सिल थाने की पुलिस ने उप-मुखिया को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हकीमाबाद गांव में विगत हफ्ते मारपीट की घटना में…

7 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे कॉलोनी से 36 लीटर अवैध शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

कल्याणपुर में देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ तीन अपराधी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोपालपुर चौक से लदौरा चौक जाने…

7 घंटे ago