Bihar

आरजेडी में अब लालू-तेजस्वी के बराबर अधिकार, नेता प्रतिपक्ष बोले- बड़ी जिम्मेदारी, बिहार को…

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी ) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कई बड़े फैसले लिए गए। तेजस्वी यादव की जिम्मेदारियों को बढ़ाते हुए अब पार्टी में उनका कद राजद सुप्रीमो लालू यादव के बराबर हो गया है। पार्टी के तमाम मामलों पर अंतिम निर्णय लेने का अधिकार लालू यादव और तेजस्वी यादव के पास ही रहेगा। बैठक में दोनों को इस काम के लिए अधिकृत किया गया है। इसके अलावा 2025 का विधानसभा चुनाव भी राजद तेजस्वी के नेतृत्व में ही लड़ेगी।

पार्टी की तरफ से दी गई इस जिम्मेदारी पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी ने कहा कि ये बड़ा दाायित्व है। बिहार को अव्वल राज्यों में लेकर जाना है। बिहार के लोगों की तरक्की हो, हम लोगों के पास विजन है। हम लोगों के पास पूरा ब्लू प्रिंट है। बिहार को कैसे आगे ले जाएंगे, सभी वर्गों का ख्याल रखेंगे। हम लोगों ने जो 17 महीने में किया वो एनडीए की सरकार बीते 18 साल में नहीं कर पाई।

इससे पहले राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी ने कहा कि राजद को पूर्व में राष्ट्रीय दल की मान्यता प्राप्त थी, अभी क्षेत्रीय दल की मान्यता है। हमें राष्ट्रीय दल की मान्यता हासिल करने के लिए फिर से मेहनत करनी होगी। वहीं राजद के सांगठनिक चुनाव कराने के लिए डॉ रामचंद्र पूर्वे को राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी और चितरंजन गगन को राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है।

वहीं आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पटना स्थित होटल मौर्या में तेजस्वी यादव से मुलाकात की। लेकिन ये मुलाकात कुछ मिनटों की रही। जिसके बाद राहुल संविधान सुरक्षा सम्मेल में होने चले गए। तेजस्वी ने बताया कि राहुल मुलाकात करने उनके घर आएंगे। अब ये पूरी तरह साफ हो गया है कि आरजेडी तेजस्वी के नेतृत्व में ही आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

चुनावी हार से पस्त खेसारी लाल का सियासत से संन्यास? कहा- सच बोलकर राजनीति नहीं कर सकते

भोजपुरी के जाने माने सिंगर एक्टर खेसारी लाल यादव ने कहा है कि राजनीति करने…

5 मिनट ago

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

6 घंटे ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

7 घंटे ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

7 घंटे ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

7 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

16 घंटे ago