Bihar

प्रशांत किशोर ने अनशन तोड़ा, 14 दिनों बादन गंगा स्नान और पूजा पाठ के बाद केला खाया

70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा दोबारा कराने की छात्रों की मांग के समर्थन में 15 दिनों से आमरण अनशन कर रहे जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने गुरुवार(16 जनवरी) को अनशन तोड़ दिया। गुरुवार को दोपहर बाद एलसीटी घाट पर जन सुराज आश्रम में केला खाकर आमरण अनशन समाप्त किया। उन्होंने बीपीेएससी 70वीं पीटी परीक्षा समेत 5 मांगों को लेकर 2 जनवरी से पटना गांधी मैदान में खुले आसमान को नीचे आमरण अनशन पर शुरू किया था।

अनशन तोड़ने से पहले प्रशांत किशोर ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर स्नान किया और महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंत्रोच्चार के बीच पूजा किया जिसके के लिए हवन कुंड बनाया गया था।

गांधी मैदान में अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को 6 जनवरी को पटना पुलिस ने अहले सुबह गिरफ्तार कर लिया लेकिन उसी दिन कोर्ट से उन्हें बेल दे दिया गया। उसके बाद प्रशांत किशोर ने अनशन जारी रखा और उनकी तबीयत भी बिगड़ गई तो उन्हें पटना के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई लेकिन प्रशांत किशोर ने अपना अनशन जारी रखा।

अस्पताल से प्रशांत किशोर की छुट्टी के बाद गंगा किनारे निजी जमीन पर टेंट सिटी का निर्माण शुरू किया गया। माना जा रहा था कि यहीं पीके अपना अनशन जारी रखेंगे और आंदोलन की आगे की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रशासन ने टेंट सिटी के निर्माण पर रोक दिया। लेकिन मंगलवार को जिला प्रशासन ने उन्हें मरीन ड्राइव के पास अस्थाई कैंप बनाने की अनुमति दे दी। इसके बाद जन सुराज पार्टी के तरफ से टेंट सिटी बनाई गई। टेंट में पार्टी कार्यकर्ताओं को ट्रेनिंग देने के लिए एक बड़ा हॉल भी बनाया गया है। जिसे जन सुराज आश्रम नाम दिया गया। जिसमें रहने को कमरे भी हैं। सुबह गंगा स्नान करने के बाद कार्यकर्ता महात्मा गांधी का भजन भी करेंगे और जन सुराज का आन्दोलन जारी रहेगा। मरीन ड्राइव पर टेंट सिटी के हर गतिविधि पर प्रशासन ने नजर रखी है।

बताते चलें कि इससे पहले राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने 12 परीक्षार्थियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उन्होंने आश्वासन दिया था कि वो संवैधानिक दायरे में रहकर जो भी बनेगा, वो करेंगे। राज्यपाल ने प्रशांत किशोर से अनशन खत्म करने की अपील की थी। वहीं पटना हाईकोर्ट में बीपीएससी अभ्यर्थियों की दोबारा परीक्षा कराने की मांग को लेकर जन सुराज के सहयोग से याचिका भी दाखिल की गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर समेत बिहार के अन्य जिलों में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता, अगले 2 दिन के लिए आंधी और बारिश का अलर्ट

बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम (Bihar Weather forecast) का मिजाज बिगड़ा रहेगा। राज्य…

4 घंटे ago

बिहार में आसमान से बरसी आफत; कहीं आंधी, बारिश तो कहीं गिरे ओले, ठनका गिरने से 3 की मौत

बिहार में शुक्रवार को बिहार के कई जिलों में जिलों में आंधी- बारिश से भारी…

4 घंटे ago

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

14 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

14 घंटे ago