Bihar

प्रशांत किशोर का कोईलवर मानसिक आरोग्यशाला में इलाज कराएगी नीतीश सरकार! स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कर दिया यह बड़ा एलान

बिहार सरकार के स्वाथ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बड़ा एलान कर दिया है और कहा है कि वह प्रशांत किशोर का इलाज कराएंगे। उन्होंने कहा है कि पिछले 15 दिनों में पीके की मानसिक स्थिति में जो कमजोरी आई है उसकी जांच करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा है कि वह खुद पीके को कोईलवर लेकर जाएंगे और उनका मानसिक आरोग्यशाला में इलाज कराएंगे।

दरअसल, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द कराने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने वाले प्रशांत किशोर पिछले 15 दिनों से आमरण अनशन कर रहे थे। इस दौरान गांधी मैदान में वह कुछ दिनों तक अनशन पर बैठे, इसके बाद जिला प्रशासन ने उन्हें वहां से हटा दिया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया और बाद में बिना शर्त उन्हे जमानत दे दी गई। इस बीच खूब हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ।

इसके बाद पीके ने गंगा में डुबकी लगाई और केला खाकर अपना अनशन तोड़ दिया। इसके बावजूद मरीन ड्राइव इलाके में टेंट सिटी बनाकर सत्याग्रह करने की बात कहते हैं। सियासी विरोधियों का स्पष्ट तौर पर कहना है कि प्रशांत किशोर को खुद पता नहीं है कि वह करना क्या ताहते हैं। विपक्षी दलों से लेकर सत्ताधारी दलों के नेता पीके के इस पब्लिसिटी स्टंट पर हमला बोल रहे हैं।

प्रशांत किशोर द्वारा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाने पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने बड़ा हमला बोला है। मंगल पांडेय ने कहा है कि प्रशांत किशोर को पिछले कुछ दिनों में मालूम चल ही गया है कि उनकी प्रतिष्ठा अब समाप्त हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री होने के नाते यह कह रहा हूं कि प्रशांत किशोर नारा लिखने वाले आदमी हैं और मैं खुद गवाह हूं कि वह नारा लिखते थे।

मंगल पांडेय ने कहा कि प्रशांत किशोर स्लोगन लिखने थे और उनका यही काम था। स्लोगन लिखने वाला आदमी नौटंकी करके अगर नेता बनना चाहता है तो इसे बिहार की जनता तो स्वीकार नहीं करेगी। स्वास्थ्य मंत्री के रूप में यह कहना चाहता हूं कि एक पढ़ा लिखा व्यक्ति अगर इस तरह की भाषा का प्रयोग कर रहा है तो वह मानसिक रूप से कमजोर हुआ है और जो मानसिक रूप से कमजोर होता है उसे मानसिक आरोग्यशाला में इलाज की जरूरत होती है।

उन्होंने कहा कि मैं उन्हें आमंत्रित करता हूं, वह आए मेरे पास आएं मैं उन्हें कोईलवर आरोग्यसाला भेजूंगा वहां बहुत अच्छा हमारा मानसिक अस्पताल है। प्रशांत किशोर ने जो उपवास का नाटक किया ऐसा लगता है कि इस कुछ दिनों में उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति कमजोर हुई है। इस 15 दिनों में उनकी मानसिक स्थिति में जो कमजोरी आई है उसकी जांच करना बहुत जरूरी है। मैं स्वयं उनको लेकर जाऊंगा कोईलवर अस्पताल और इलाज करवाऊंगा।

Avinash Roy

Recent Posts

घरेलू गैस के दुरुपयोग पर समस्तीपुर प्रशासन सख्त, जांच के लिए संयुक्त टीमों का गठन, यहां देखें पूरी लिस्ट…

समस्तीपुर : जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों के अवैध रूप से व्यावसायिक उपयोग पर…

5 घंटे ago

समस्तीपुर पुलिस ने 24 घंटे में सिर कटे शव का सिर बगीचे में जमीन खोदकर किया बरामद, मुख्य आरोपी समेत चार संदिग्धों को भी पकड़ा, 15 पर नामजद FIR

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत भुसारी गांव में सुधांशु शर्मा की…

5 घंटे ago

विद्यापतिनगर में अज्ञात बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की ह’त्या, परिजनों में मचा कोहराम, छानबीन में जुटी पुलिस

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के मऊ धनेशपुर उत्तर पंचायत में शनिवार…

6 घंटे ago

दो बच्चों के पिता ने नाबालिग किशोरी को भगाया, पिता और चचेरे भाई को समस्तीपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादीशुदा दो बच्चों के पिता द्वारा…

8 घंटे ago

शिवालिक और नंदा देवी जहाज ने पार किया होर्मुज स्ट्रेट, LPG पर आई बड़ी खुशखबरी

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने LPG को लेकर शनिवार को दिल्ली में प्रेस…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ, बांस एवं केन शिल्प कारीगरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) के सहयोग से तथा…

12 घंटे ago