Bihar

बुरे फंसे प्रशांत किशोर, लग्जरी वैनिटी वैन में मिली भारी गड़बड़ी, RTO ने लिया एक्‍शन

बिहार में BPSC की ओर से 13 दिसंबर को आयोजित 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे प्रशांत किशोर नई मुसीबत में फंस गए हैं. यह मामला उस लग्जरी वैनिटी वैन से जुड़ा हुआ है, जिसका इस्‍तेमाल वे कर रहे थे. सरकारी जांच में इस लग्जरी वैनिटी वैन के रजिस्ट्रेशन से लेकर चेसिस नंबर तक में गड़बड़ी मिली है. परिवहन विभाग की जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. पुलिस ने इस लग्जरी वैनिटी वैन को जब्‍त कर लिया था.

जानकारी के अनुसार जनसुराज पार्टी के प्रशांत किशोर पटना के गांधी मैदान में जब BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर अनशन कर रहे थे तब उन्‍होंने इस लग्जरी वैनिटी वैन का इस्‍तेमाल किया था.

सोमवार को इस वैन के ड्राइवर ने बताया था कि इसके मालिक पूर्णिया के पूर्व सांसद हैं. इस वैन की जांच में आरटीओ के आदेश पर हुई जांच में पता चला है कि वाहन संख्‍या पीबी13 ए वाय 9000 संगरूर में रजिस्‍टर्ड है. इसे 2011 में खरीदा गया था. वाहन का मेकर SML ISUZU LTD और मॉडल SML ISUZU है लेकिन गाड़ी पर डीसी कंपनी का लोगो लगा हुआ पाया गया है.

वाहन से जुड़ी 11 गड़बड़ियों सामने आई हैं

आरटीओ के पत्र में कहा गया है कि वाहन का व्‍हील बेस 4500 एमएम है और 25 सिटिंग कैपेसिटी होनी चाहिए थी, लेकिन इसे मोटर कार एलएमवी में 1 सिटिंग में रजिस्‍टर किया गया है. रोड टैक्‍स की जानकारी भी नहीं मिल सकी है. वाहन का मूल्‍य भी प्रदर्शित नहीं है. आरटीओ के पत्र में 11 गड़बड़ियों का उल्‍लेख है. इसमें कहा गया है कि वाहन पंजाब में रजिस्‍टर्ड है और मोटरवाहन अधिनियम के धारा 49 (1) के तहत 30 दिनों अंदर वाहन स्‍वामी को अपने आवासीय पते वाले संबंधित आरटीओ को सूचना देना अनिवार्य है. इसका पालन नहीं किया गया. वाहन के चेसिस संख्‍या अस्‍पष्‍ट है , ऐसा लगता है कि इससे छेड़छाड़ की गई है. इसकी गहन जांच कराना चाहिए.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 3.46 करोड़ रुपये का जुर्माना, 3 हजार 526 वाहनों का चालान

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जिला परिवहन विभाग ने सड़क…

2 घंटे ago

भोजपुर एनकाउंटर केस: IPS कुंदन कृष्णन ने RJD सांसद को भेजा 5 करोड़ का मानहानि नोटिस, सुधाकर सिंह ने दिया जवाब

भोजपुर के चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर और जमुई की घटना पर सवाल उठाना बक्सर से…

4 घंटे ago

अपनी सरकार के साथ भी और सवाल भी, चिराग पासवान की भूमिका पर राजनीति में चर्चा तेज

बिहार की राजनीति में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की भूमिका एक बार फिर चर्चा में…

12 घंटे ago

दुर्गा पूजा में सुरक्षा को लेकर 24 घंटे अलर्ट मोड में रहेगी समस्तीपुर पुलिस, DIG ने बैठक में दिये कई निर्देश

फाइल फोटो (DIG मिथिलेश तिवारी) समस्तीपुर : दुर्गा पूजा, विजयादशमी और अन्य त्योहारों के दौरान…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में पुलिस पर हमला, शराब धंधेबाज को छुड़ाकर भागे ग्रामीण; महिला सिपाही से बदसलूकी, 8 गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी करने…

17 घंटे ago