Bihar

दोबारा परीक्षा को लेकर पप्पू यादव ने पटना में ट्रेन रोकी, प्रशांत किशोर का अनशन जारी

बिहार लोक सेवा आयोग सिविल सेवा पीटी परीक्षा का विवाद राज्य में सियासी घमासान में तब्दील हो गया है। प्रशांत किशोर के अनशन के बाद पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव अपने समर्थकों के साथ चक्का जाम करने सड़कों पर उतर गए हैं। पप्पू यादव के समर्थक पटना में सचिवालय हॉल्ट के पास पटरी पर जमा हो गए और ट्रेन को रोक दिया। इस दौरान भारी संख्या में आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी और जवान तैनात किए गए थे। लेकिन युवा शक्ति के कार्यकर्ताओं के सामने उनकी कुछ नहीं चली। थोड़ी देर बाद पप्पू यादव भी वहां पहुंच कर चक्का जाम में शामिल हो गए।

इस दौरान पप्पू यादव के समर्थकों ने 63262 बक्सर- फतुहा मेमू ट्रेन को दस मिनट के लिए रोक दिया। नौ बजकर सात मिनट पर रेलवे कंट्रोल को इसकी सूचना मिली। इस दौरान अप और डाउन लाइन में छह पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ। डाउन लाइन में ट्रेन नंबर 63262, 53232, 63285 और अप लाइन में ट्रेन नंबर 63217, 63339, 63325, 03201 पप्पू समर्थकों के चक्का जाम और प्रदर्शन की वजह से हुई लेट हो गई। सुरक्षा बलों ने समझा बुझाकर पटरी से हटाया तब जाकर परिचालन हुआ सामान्य, ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई।

समर्थकों का उत्साह बढ़ाने सचिवालय हॉल्ट पर पहुंचे पप्पू यादव ने कहा कि हम लड़ेंगे और सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे। अगर कल होने वाली परीक्षा नहीं रूकी तो हम भी आगे बढ़ेंगे। मैं जानता हूं कि सरकार नहीं सुनेगी। इसमें पांच सौ एक हजार करोड़ की प्रैक्टिस की गयी है। सरकार नहीं सुनेगी फिर भी हम अपना काम करेंगे। हम शुरू से ही लड़ते आए हैं और आगे भी लड़ते हैं। प्रशांत किशोर के अनशन के सवाल पर भड़के पप्पू यादव ने कहा कि किसका नाम लेते हैं। शाम से कोई अनशन होता है। दिन भर खाएंगे और शाम को भूख हड़ताल करेंगे। गर्दनीबाग में क्यों नहीं गए। छात्रों के नाम पर अपनी राजनीति चमका रहे हैं। वहां तैनात एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि अगर शांतिपूर्ण प्रदर्शन चलता है तो कोई ऐक्शन नहीं लिया जाएगा लेकिन ट्रेन को रोकने की कोशिश की गई तो केस भी दर्ज किया जाएगा।

बीपीएससी पर गंभीर आरोप लगाते हुए पप्पू यादव ने कहा कि री एग्जाम के लिए लंबी लड़ाई लड़ेगे। प्रदर्शन कर रहे एक पप्पू समर्थक ने बताया कि चार जनवरी को होने वाली परीक्षा के विरोध में सड़कों पर उतरेंगे। बीपीएससी चेयरमैन रवि मनुभाई परमार को बर्खास्त किया जाए। पटना के अलावा सीमांचल के इलाके में भी पप्पू यादव के समर्थक सड़क और रेल रोकने उतरे हैं। फारबिसगंज में पप्पू यादव समर्थित युवा शक्ति के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह बस स्टैंड के समीप फोरलेन पर जमा हो गए। इस दौरान एनएच जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया । जाम के कारण बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी हुई है।

पूर्णिया में बीपीएसी छात्र पर लाठीचार्ज के खिलाफ जिले भर में रोष प्रदर्शन का दौर जारी है। पूर्णिया में आरएन साह चौक पर बस और ट्रक खड़ी कर रोड जाम कर दिया गया। इस दौरान कुछ मिनटों के लिए यातायात अवरुद्ध रहा। इसी तरह जानकीनगर में पूर्णिया-सहरसा एनएच पर टायर फूंका गया। जाम के कारण यातायात बाधित रहा।

बीपीएससी परीक्षार्थी पर लाठी चार्ज और बीपीएसी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सांसद पप्पू यादव समर्थित युवा शक्ति के कार्यकर्ता शुक्रवार की सुबह पटना बस स्टैंड के समीप फोरलेन पर उतर आए। इस दौरान एनएच जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया । जाम व प्रदर्शन के कारण बड़ी संख्या में वाहनों की कतार लगी हुई है । प्रशासन की टीम पहुंचकर जाम को हटाने में लग गए हैं। इन प्रदर्शन कारियों का कहना है कि जिस तरह से निर्दोष छात्रों पर लाठीचार्ज की गई एवं उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया उसको कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

5 नवंबर को नरघोघी आएंगे स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार, उप-मुख्यमंत्री के साथ मेडिकल कॉलेज में Academic विभाग का करेंगे उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…

8 घंटे ago

समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में बदलने लगा मौसम का मिजाज, 28 अक्टूबर के बाद हल्की से मध्यम बारिश की संभावना; अलर्ट जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…

9 घंटे ago

रोसड़ा में लेबर कार्ड बनवाने पहुंचे मजदूर, विभिन्न गांवों में प्रचार के बाद भी नहीं लगा कैंप

समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…

10 घंटे ago

ढा़बा संचालक को गोली मारने के मामले में दो बदमाश नेपाल के बोर्डर इलाके से गिरफ्तार, ताजपुर में भी STF और DIU की छापेमारी

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…

21 घंटे ago

आर्म्स एक्ट में 60 आरोपितों को सजा दिलाकर समस्तीपुर बना अव्वल; लूट के 36, डकैती के 9, हत्या के 42 और पॉक्सो के 25 आरोपित दोषसिद्ध

समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षक निर्वाचन में 84% और स्नातक में 53.27% मतदान, 58 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई वोटिंग

समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…

22 घंटे ago