समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

BiharNEWS

बिहार: पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस ने उड़ाया, 3 सगी बहनों की मौत

बिहार के लखीसराय से इस वक्त की दिल दहला देने वाली बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां ट्रेन से कटकर तीन सगी बहनों की मौतहो गई. यह घटना गोपालपुर गांव के पास शहीद जीतेंद्र हाल्ट पर हुई. बताया जा रहा है कि महिलाएं श्राद्ध में शामिल होने के लिए पहुंची थीं. पैसेंजर ट्रेन से उतरते ही हमसफर एक्सप्रेस आ गई और तीनों को रौंदते हुए निकल गई.

IMG 20241130 WA0079

लखीसराय में ट्रेन से कटकर तीन बहनों की मौत:

मृतक महिला की पहचान सदर प्रखंड क्षेत्र के पिरगौरा गांव निवासी बालेश्वर मंडल की पत्नी संतर देवी, दयानंद मंडल की पत्नी राधा देवी, गणपत मंडल की पत्नी चंपा देवी के रूप में की गई है. बताया जा रही है कि तीनों सगी बहनें थीं. वे अपने बड़े बहनोई साधु मंडल के भाई शंभू मंडल के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लखीसराय पहुंची थीं.

IMG 20241228 WA0057IMG 20230604 105636 460

शहीद जीतेंद्र हाल्ट पर हुआ दर्दनाक हादसा:

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिलाएं ट्रैक को पार करने की कोशिश कर रही थीं. इस दौरान तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गईं. मौके पर ही तीनों की मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. आनन-फानन में हादसे की सूचना रेलवे और पुलिस को दी गई. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है.

Dr Chandramani Roy Flex page 0001 1 1 scaledIMG 20240904 WA0139FB IMG 1734934920456IMG 20241218 WA0041IMG 20230818 WA0018 02