Bihar

बिहार: लोगों को दवा के पर्चे बांटने वाले वायरल ‘पागल डॉक्टर’ का गोरखपुर में होगा इलाज, संस्था ने किया रेस्क्यू

दरभंगा जिले के सिमरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव के निवासी रोहित राम को ‘पागल डॉक्टर’ के रूप में जाना जा रहा है। उनका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फर्राटेदार अंग्रेजी में बातचीत करने और राह चलते लोगों को दवा का पर्चा लिखने वाले रोहित की कहानी ने लोगों को चौंका दिया है। पिछले सात वर्षों से मानसिक असंतुलन के कारण सड़कों पर भटकने वाले रोहित को अब उत्तर प्रदेश की गोरखपुर स्थित संस्था ‘स्माइल रोटी बैंक’ ने इलाज के लिए रेस्क्यू किया है।

सोशल मीडिया से बदली जिंदगी

जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में रोहित सड़कों पर घूमते हुए लोगों को दवाओं की पर्ची लिखकर देते नजर आ रहे थे। यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ और उनकी अनोखी हरकतें चर्चा का विषय बन गईं। स्माइल रोटी बैंक ने स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर उन्हें रेस्क्यू कर गोरखपुर ले जाकर इलाज का बीड़ा उठाया है।

रोहित राम की शिक्षा, संघर्ष और गिरावट की कहानी

रोहित राम का जन्म सिमरी थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में एक गरीब परिवार में हुआ। आठवीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने दिल्ली का रुख किया। वहां वे एक दवा की दुकान में काम करने लगे। वर्ष 2013 में दिल्ली में काम करते हुए रोहित को नशे की लत लग गई, जिसके चलते उनका मानसिक संतुलन बिगड़ने लगा। परिवार ने उन्हें 2014 में रांची मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन स्थिति में केवल अस्थायी सुधार हुआ।

दो शादियां, टूटा परिवार और सड़कों पर जीवन

रोहित की पहली शादी 2005 में पंचोभ पंचायत की पुनीता देवी से हुई, जिनसे उन्हें एक बेटी है। मानसिक अस्थिरता के कारण पुनीता ने बाद में रोहित के छोटे भाई से शादी कर ली। 2016 में रोहित की दूसरी शादी प्रियंका देवी से हुई, जिससे उनका एक बेटा है। लेकिन रोहित की बिगड़ती स्थिति के चलते प्रियंका भी तीन साल पहले उन्हें छोड़कर चली गईं।

परिवार की बेबसी

रोहित का परिवार भूमिहीन है और दैनिक मजदूरी करके जैसे-तैसे गुजारा करता है। परिवार ने उनकी इलाज की कई कोशिशें कीं, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण वे असफल रहे। उनके पिता राम श्रेष्ठराम ने बताया कि अब वे पूरी तरह हार चुके हैं और रोहित को सड़कों पर भटकते हुए देखना उनकी मजबूरी बन गई थी।

स्माइल रोटी बैंक की पहल

गोरखपुर की संस्था स्माइल रोटी बैंक ने रोहित की स्थिति पर संज्ञान लिया और उन्हें इलाज के लिए अपने साथ ले गई। संस्था ने कहा है कि रोहित का इलाज अच्छे मानसिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया जाएगा ताकि उनकी जिंदगी को वापस पटरी पर लाया जा सके।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

12 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

18 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

19 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

19 घंटे ago