Bihar

‘नीतीश कुमार के लिए हमेशा दरवाजे खुले हैं…’, लालू यादव ने CM नीतीश को दिया बड़ा ऑफर

नए साल के पहले ही दिन लालू यादव ने सीएम नीतीश कुमार के लिए अपना दरवाजा खोल दिया है. एक निजी चैनल से बातचीत में लालू यादव ने कहा कि नीतीश के लिए हमारा दरवाजा तो खुला है, नीतीश को भी खोलकर रखना चाहिए. उन्होंने कहा कि नीतीश आते हैं तो साथ काहे नहीं लेंगे? ले लेंगे साथ. नीतीश साथ में आएं, काम करें. राजद सुप्रीमो ने कहा कि नीतीश कुमार भाग जाते हैं, हम माफ कर देंगे. सोशल मीडिया पर नीतीश को लालू की तरफ से ऑफर वाला इंटरव्यू खूब वायरल हो रहा है.

इससे पहले तेजस्वी यादव का बयान आया था कि नीतीश कुमार के लिए दरवाजे बंद हैं, लेकिन आरजेडी में लालू यादव का फैसला ही सर्वोपरि माना जाता है.

बिहार की राजनीति में इन दिनों बहुत हलचल है. लालू यादव राजनीति के एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और समय की नजाकत को भांप कर अपने निर्णय बदल भी लेते हैं, या उसी पर अडिग रहते हैं. बिहार के राजनीतिक विशेषज्ञ भी मानते हैं कि बिहार की राजनीति में कब कौन सा मोड़ आएगा, यह कहना मुश्किल है.

राबड़ी देवी ने मनाया जन्मदिन

बिहार की राजनीति में 1 जनवरी के दिन काफी हलचल रही. खासकर लालू यादव और राबड़ी देवी के आवास पर. आज राबड़ी देवी का जन्मदिन था. इस खास अवसर पर राबड़ी देवी के घर पर दिन भर चहल-पहल रही, जिसमें कई राजनीतिक हस्तियों और समर्थकों ने भाग लिया.

आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा, ‘सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं. सभी सुखी रहें, समृद्ध रहें, सबका कल्याण हो, भेदभाव मिटाकर काम करें.’

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

4 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

14 घंटे ago