Bihar

बिहार में हॉकी को बढ़ावा देने के प्रयासों को जोरदार झटका, ‘हॉकी बिहार’ की मान्यता रद्द; महासचिव बोले- यह साजिश

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

हॉकी इंडिया ने ‘हॉकी बिहार’ की मान्यता रद्द कर दी है। इस संबंध में हॉकी इंडिया ने हॉकी बिहार को पत्र जारी कर दिया है। हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह ने अपने पत्र में कहा है कि चार दिसंबर को हॉकी बिहार के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने राजगीर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर कुछ शिकायत की थी। पत्र में उन्होंने कहा कि ‘हॉकी बिहार’ के महासचिव मुश्ताक अहमद ने इस आयोजन के दौरान ना तो अधिकारियों से मुलाकात की और ना ही आयोजन में विशेष सहयोग किया।

इससे राज्य में हॉकी को बढ़ावा देने के लिए हॉकी इंडिया के प्रयासों को चोट पहुंची है। इसके लिए 12 दिसंबर को ही हॉकी बिहार को शोकॉज नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब मांगा गया था। लेकिन हॉकी बिहार द्वारा कोई भी जवाब नहीं दिया गया। दूसरी तरफ मुश्ताक अहमद ने हॉकी इंडिया के इस निर्णय को गलत ठहराया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में खेल विभाग के एक वरीय पदाधिकारी की साजिश है।

बिहार ओलंपिक संघ के लिए तदर्थ कमिटी गठित

भारतीय ओलंपिक संघ ने बिहार ओलंपिक संघ को भंग कर एक तदर्थ कमिटी गठित की है। इस चार सदस्यीय कमिटी के अध्यक्ष हॉकी इंडिया के महासचिव भोलानाथ सिंह बनाए गए हैं। इस कमिटी में तीन अन्य सदस्यों में अरुण कुमार ओझा, पंकज कुमार ज्योति, डॉ. संजय सिन्हा है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : शहीद रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी होने पर जताया PM मोदी का आभार

समस्तीपुर : स्वतंत्रता सेनानी रामफल मंडल की स्मृति में डाक टिकट जारी किए जाने पर…

5 घंटे ago

उजियारपुर में धमुआ चौक के पास दूध कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारकर किया घायल

समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम बदमाशों ने एक दूध कारोबारी…

6 घंटे ago

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मेला देखकर लौट रहे युवक पर बदमाशों ने की फायरिंग, तीन गोलियां लगीं; समस्तीपुर से पटना रेफर

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर दिघरुआ गांव में शुक्रवार की देर रात जन्माष्टमी…

6 घंटे ago

भरण-पोषण के 20 मामलों का मौके पर निपटारा, 10 में अगली तिथि का नोटिस

समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को अनुमंडल कार्यालय में भरण-पोषण…

6 घंटे ago