Bihar

नए साल के पहले दिन तेजस्वी का बड़ा दावा; नीतीश सरकार की विदाई तय, वो अब थक चुके हैं

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए साल पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। लेकिन ये दावा भी ठोंक दिया कि इस साल नीतीश सरकार की विदाई तय है। नए साल में नई सरकार बनाएंगे। तेजस्वी ने कहा नये साल पर हमने संकल्प लिया है कि इस बार बिहार से बेरोजगारी और पलायन को खत्म करेंगे। नए साल में हम नई सरकार बनाएंगे। हम ऐसी सरकार बनाएंगे जहां पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई होगी। जहां अफसरशाही खत्म होगी, सभी लोगों का आशीर्वाद हमारे साथ रहा तो हम अपने संकल्प में सफल होंगे इस नये साल में हमें बिहार को आगे ले जाना है।

नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि वो आज कल यात्रा कर रहे हैं, वो विदाई यात्रा ही है। पता नहीं किसी से मिल भी रहे हैं या नहीं हमें तो जानकारी नहीं है। वो अब थक चुके हैं। उन्होंने कहा कि खेत में 20 साल से एक ही ब्रांड का बीज अगर डालेंगे तो खेत और फसल दोनों बर्बाद होगी। इसलिए अब समय आ गया है, कि नए ब्रांड का नया बीज डाला जाए।

वहीं नए साल में नई सरकार चुनाव से पहले या बाद बनने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि आप लोगों को चर्चा चाहिए। ठंडा है भुजा खाएं मजा लीजिए, हमारे चाचा नीतीश कुमार को हम नए साल की शुभकामना देते हैं, और इनका यह अलविदा वाला साल है और इनका जाना तय है। आपको बता दें बीते कुछ दिनों से हर मुर्चे पर तेजस्वी नीतीश कुमार को घेर रहे हैं। इससे पहले एक्स पर पोस्ट करते हुए तेजस्वी ने नीतीश सरकार को दिवालिया बताया था।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

13 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

15 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

20 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

21 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

21 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

21 घंटे ago