Bihar

बिहार में नाव पलटने से बड़ा हादसा, 3 शव मिले; 4 लापता, 18 लोग थे सवार

बिहार में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कटिहार जिले में यह नाव पलटी है। हादसे के बाद अब तक तीन शव बरामद किए गए हैं। यह भी जानकारी सामने आ रही है कि 4 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। कई लोगों के लापता होने की भी बात सामने आई है। दरअसल कटिहार के गोलाघाट से सकरी गली (झारखंड) जा रही एक डेंगी नाव के गंगा नदी के बीच धारा में पलट जाने से एक छोटे बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई है।

चार लोगों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। जबकि चार लोग के लापता होने की सूचना है। ग्रामीणों की माने तो नाव पर 18 के करीब लोग सवार थे। जो रविवार की सुबह 8.30 बजे के आसपास गोलाघाट से नाव से सकरी गली के लिए निकले थे। गंगा की बीच धारा में आते ही लोगों से भरी नाव पलट गई।

नाव डूबते ही 11 लोगों ने तैर कर अपनी जान बचा ली और बच्चा सहित सात लोग नदी में लापता हो गए हैं। स्थानीय गोताखोर की मदद से नदी में लापता सात लोगों में एक बच्चा सहित तीन लोगों का शव बाहर निकाला गया है। घटना की सूचना मिलते ही बीडीओ दुर्गश कुमार, सीओ स्नेहा कुमारी तथा थानाध्यक्ष कुंदन कुमार गोलाघाट घटना स्थल पहुंच कर अन्य लापता लोगों की खोजबीन मे जुटे हैं।

थानाध्यक्ष ने बताया कि एक छोटी नाव पर 18 लोग सवार होकर झारखंड के सकरीगली जा रहे थे। जिसमें 11 लोग तैर कर नदी से बाहर हो गए हैं। अन्य सात लोगों में एक बच्चा सहित तीन लोगों का शव नदी से बाहर निकाल लिया गया है। अन्य चार की खोज जारी है।

Avinash Roy

Recent Posts

वाराणसी पहुंचे निशांत कुमार, योगी आदित्यनाथ के बारे में की भव‍िष्‍यवाणी; ब‍िहार की कानून व्‍यवस्‍था पर भी बोले

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार दो दिवसीय…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में दिखा दुर्लभ ‘जल बवंडर’, पानी की सतह से आसमान तक बनी कीप, देखें वीडियों… 

समस्तीपुर : 26 सितम्बर 2026 को समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर में वॉटरस्पाउट का रोमांचक दृश्य देखा…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में ‘क्रिएटर मंच बिहार’ संगठन के पुनर्गठन और सदस्यता अभियान की बनी रणनीति

समस्तीपुर : क्रिएटर मंच बिहार की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को कलेक्ट्रेट के सामने स्थित कर्मचारी…

15 घंटे ago

विभूतिपुर में दिव्यांग मुर्गा दुकानदार की धारदार हथियार से गला रेतकर ह’त्या

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के साखमोहन टेकना चौक के समीप रविवार…

15 घंटे ago

BREAKING : कल्याणपुर में फर्जी चालान और अवधि समाप्त चालान पर बालू लदे दो ट्रक जब्त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रविवार की रात प्रशासन ने कार्रवाई…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : बच्चे को लेकर नदी में कूदने पहुंची महिला, लोगों ने बच्चे को झपटकर बचाया; फिर महिला ने नदी में लगाई छलांग, युवक ने जान पर खेलकर बचाया

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र स्थित बाजिदपुर रानी पुल के समीप रविवार की दोपहर एक…

18 घंटे ago