Bihar

मिथिला क्षेत्र की पहली महिला DIG डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने किया पदभार ग्रहण

दरभंगा/समस्तीपुर :- मिथिला क्षेत्र पुलिस की एक वेबसाइट बनाई जाएगी। पुलिसिंग को बेहतर बनाने और असरदार करने के लिए पुलिसिंग होगी। पुलिस का काम दिखे, इसके लिए क्राइम कंट्रोल के साथ ही पुलिस की पहल गश्ती और अन्य पहलुओं पर पुलिसिंग को की जाएगी। उपरोक्त बातें डीआईजी ने पदभार ग्रहण कर कहा।

मिथिला क्षेत्र की पहली महिला डीआईजी डॉ. स्वप्ना गौतम मेश्राम ने बुधवार को पदभार ग्रहण कर एसएसपी, सिटी एसपी से मिली। साथ ही वह अपने दफ्तर के पदाधिकारियों और कर्मियों से मिलने के बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पुलिस की पहली प्राथमिकता क्राइम कंट्रोल है। मिथिला क्षेत्र के तीनों जिलों दरभंगा, समस्तीपुर व मधुबनी में अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और जीतने भी गंभीर मामले हैं, उसमें त्वरित कार्रवाई करना उनकी प्राथमिकता में हैं।

उन्होंने कहा कि गंभीर घटनाओं में तुरंत रिस्पॉन्स लेना, अपराधियों को गिरफ्तार करना और वैज्ञानिक तरीके से जांच कर जल्द से जल्द निष्पादन कराना ताकि स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई की जा सके यह उनकी जवाबदेही में हैं और इसमें लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीआईजी ने कहा कि महिलाओं और बच्चों से संबंधित जो अपराध है, उसमें प्रयास रहेगा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाए। तीनों जिलों के सुदूर इलाके में गश्ती की व्यवस्था सुदृढ़ हो, ट्रेफिक व्यवस्था का सुचारू रूप से संधारण करना और पुलिस की महत्वाकांक्षी योजना डायल 112 के गति में और तेजी लाना और यह तीनों जिलों में प्रभावकारी रहेगा, ताकि 15 मिनट के भीतर पीड़ित व्यक्ति को रिस्पॉन्स मिलें।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

5 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

5 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

5 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

6 घंटे ago