Bihar

बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह को मिली धमकी, लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 30 लाख रुपए मांगे

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर अब बिहार सरकार के एक मंत्री को धमकी दी गई है। बिहार सरकार के मंत्री संतोष सिंह से 30 लाख रुपये की मांग की गई है। धमकी देने वाले ने यह भी कहा है कि बाबा सिद्दीकी की जिस तरह से हत्या हुई है उसी तरह का अंजाम भुगतने को तैयार रहो। इस धमकी के बाद मंत्री संतोष सिंह ने बिहार के डीजीपी से इसकी शिकायत की है। डीजीपी ने पूरे मामले में कार्रवाई की बात कही है और फोन नंबर की भी जांच की जा रही है।

एक मीडिया चैनल से बातचीत में मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि उनको कई बार फोन और मैसेज आए। बार-बार वो अंजान नंबर का फोन नहीं उठा रहे थे और फोन कट कर दे रहे थे। इसके बाद उन्हें लगातार मैसेज आने लगे। एक मैसेज में कहा गया था कि सतर्क रहना तुमको 24 घंटे के अंद पता चल जाएगा। संतोष सिंह ने बताया कि धमकी देने वाले ने उनकी निजी गाड़ी का नंबर भी बताया। इसके साथ ही उसने यह भी कहा कि तुम चाहे डीजीपी को भी कह दो लेकिन अगर पैसा नहीं मिले तो अंजाम भुगतने को तैयार रहो।

संतोष सिंह बिहार सरकार के श्रम मंत्री हैं। संतोष सिंह ने यह भी कहा है कि यह किसी की शरारत भी हो सकती है। संतोष सिंह ने मीडिया को यह भी बताया कि जिस नंबर से उन्हें लगातार फोन आ रहा है और धमकी देकर पैसे मांगे जा रहे हैं वो नंबर शायद यहां का नहीं है। उन्होंने कहा कि धमकी देने वाले की आवाज भी काफी अलग थी।

श्रम मंत्री ने बताया कि धमकी देने वाले ने कई मैसेज किए हैं और बाकायदा एक स्कैनर भी भेजा है जिसके जरिए 30 लाख रुपये भेजने की बात कही गई है। संतोष सिंह ने कहा कि उन्होंने फोन करने वाले शख्स से यह भी कहा कि तुम मेरे कार्यालय में आओ, मैं तुमसे डरने वाला नहीं हूं।

कहा जा रहा है कि संतोष सिंह को जिस नंबर से फोन आ रहा है वो भारत से बाहर का है। फोन करने वाले ने मंत्री से कहा है कि 30 लाख रुपये दे दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद मंत्री ने भी यह कहा कि जो करना है कर लो मैं किसी से नहीं डरता। आपको बता दें कि पिछले साल 12 अक्टूबर को एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मुंबई में गोली मार कर कर दी गई थी। जांच में इस बात का पता चला था कि बाबा सिद्दीकी को गोली मारने से पहले शूटर लगातार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के संपर्क में थे। पुलिस ने बताया था कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के लिए तीन लोगों को सुपारी दी गई थी।

Avinash Roy

Recent Posts

नहीं भागेंगे, फोड़ देगा गाड़ी को, प्रणाम किए चल दिए… नीतीश से मिलकर अनंत सिंह गजब बोले

नहीं भागेंगे, हा हा स्थिर से, सब फोड़ देगा गाड़ियो हम्मर, प्रणाम किए और चल…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में हजारों लाभुकों की पेंशन बंद होने का खतरा, प्रशासन ने दी अंतिम चेतावनी

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं से जुड़े लाभुकों के लिए यह खबर बेहद अहम…

7 घंटे ago

मैट्रिक की परीक्षा में सायना प्रवीण ने लहराया परचम, बिहार में आठवां स्थान पाकर बढ़ाया दलसिंहसराय का मान

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : बिहार बोर्ड द्वारा मैट्रिक परीक्षा का परिणाम जारी होते ही क्षेत्र में खुशी…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : ट्रक ड्राइवर की बेटी ने मैट्रिक की परीक्षा में लाया छठा स्थान, IAS बनना चाहती है मौसम

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श राजकीय उच्च विद्यालय कांचा की छात्रा…

10 घंटे ago

समस्तीपुर : मैट्रिक परीक्षा के रिजल्ट में होटल चलाने वाले की बेटी ज्योति ने बिहार भर में चौथा स्थान लाया

समस्तीपुर : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा परिणाम में समस्तीपुर जिले की…

13 घंटे ago