मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के महाकुंभ में हुई भगदड़ पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक जताया है। घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। सोशल मीडिया एक्स पर मुख्यमंत्री ने पोस्ट ने हादसे पर दुख जताया है। एक्स पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना में श्रद्धालुओं की मृत्यु अत्यंत अत्यंत दुखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और सम्राट चौधरी ने भी घटना पर दुख जताया है लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। विजय सिन्हा ने बताया कि ज्यादा भीड़ होने की वजह से भगदड़ की घटना घटी। वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी एक्स पर लिखा कि प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्या स्नान के दिन संगम तट पर भगदड़ और श्रद्धालुओं के घायल होने और मौत की अत्यंत दुखद खबर हृदय विदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हादसे में घायल श्रद्धालुओं को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें, भगवान सबको सकुशल रखे।
आपको बता दें आज मौनी अमावस्या पर स्नान के दौरान महाकुंभ मेला क्षेत्र में भगदड़ संगम नोज पर मची थी। जहां श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे थे, संगम नोज की महत्ता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि यहां यमुना और अदृश्य सरस्वती का गंगा से मिलन होता है। इस जगह को स्नान के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। इसी कारण साधु-संत यहां स्नान करते हैं मंगलवार देर रात अचानक भगदड़ मच गई। पता चला है कि संगम नोज के पास कुछ लोग बैठे हुए थे, तभी अचानक भगदड़ के हालात बन गए। लोगों की भीड़ इतनी अधिक थी कि बैरिकेड्स टूट गए और लोगों के कुचलने से कई महिलाएं बेहोश हो गईं और जैसे ही वे जमीन पर गिरीं और भगदड़ मच गई।
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के…
समस्तीपुर : कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के बेला पचरूखी गांव में दुर्गा पूजा के मेले के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले की पुलिस व्यवस्था में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है।…
बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों के लिए 23 अक्टूबर को मतदान होना है.…
समस्तीपुर : जिले में एससी-एसटी थाना करीब डेढ़ वर्षों से एक छोटे से 10×12 कमरे…
जापान में एशियन पैरा गेम्स के दौरान भारतीय पैरा तैराक मोहम्मद शम्स आलम शेख गंभीर…