Samastipur

होली मिशन हाई स्कूल दलसिंहसराय में प्रथम वार्षिकोत्सव का सफल आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय बाजार समिति रोड स्थित होली मिशन हाई स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव मनाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में दलसिंहसराय अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, विद्यालय की सह-संस्थापिका विभा देवी, निदेशक धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान निदेशक धर्मांश रंजन एवं प्राचार्य अमृत रंजन के द्वारा मुख्य अतिथि का अभिवादन पाग एवं चादर के साथ किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक कलाओं का प्रदर्शन किया गया। जिसको देखकर आए हुए अतिथि, अभिभावक एवं समस्त दर्शक द्वारा सराहा गया। जिससे शामिल छात्र-छात्राओं का मनोवल एवं उत्साह में अप्रत्याशित बढोत्तरी हुई। कार्यक्रम के संचालन संयुक्त रूप से शिक्षक नजम रिज़वी एवं आलोक कुमार के द्वारा किया गया।

मंच संचालन की भूमिका में विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़‌कर भाग लिया जिसमें सलोनी, शांभवी, साकिब, आयुषी प्रियांशु, आयुष राज, रीतेश आदि प्रमुख रहे। साथ ही मार्गदर्शक के रूप में संगीत शिक्षक अभय मोहन एवं नृत्य शिक्षक ऐंकी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधक राहुल कुमार, वरीय शिक्षक चंदन कुमार ठाकुर, गणेश झा, मनोज सिंह, प्रणधीर झा एवं सहयोगी शिक्षक-शिक्षिकाओं जिसमें सुषमा कुमारी, रूपम कुमारी, आशुतोष पाठक, अतुल कुमार झा, पुनम, सृष्टि, कोमल, संगीता आदि ने कार्यक्रम के सफलता में अपनी महत्वपूर्ण भुमिका निभाई।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

4 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

7 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

8 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

8 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

9 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

9 घंटे ago