Bihar

सीएम नीतीश ने मधुबनी को दी 1000 करोड़ रुपए की सौगात, कल समस्तीपुर पहुंचेंगे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा कर रहे हैं. इसके तहत वह अलग-अलग जिलों का दौरा कर रहे हैं और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे हैं. इस यात्रा के दूसरे चरण के तहत मुख्यमंत्री रविवार को खुटौना प्रखंड के दुर्गीपट्टी हेलीकॉप्टर से पहुंचे. जहां वे विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और 139 योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन कर करीब 1000 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. बता दें कि कल यानी सोमवार को मुख्यमंत्री समस्तीपुर के दौरे पर भी आयेंगे, जिसको लेकर जिला प्रशासन की तरफ से पूर्ण तैयारी है.

मधुबनी को 1000 करोड़ की सौगात:

प्रगति यात्रा के तय कार्यक्रमों के अनुसार विदेश्वर स्थान के समीप निरीक्षण करने के बाद जिसके बाद सीएम अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट मुख्यमंत्री ने दौरा किया. इसके बाद वे मधुबनी में उच्च अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय योजनाओं की समीक्षा बैठक किये. इसके साथ सीएम आंगनबाड़ी केंद्र, हर घर नल जल योजना, पक्की नली गली योजना, सोलर स्ट्रीट लाइट एवं विभिन्न विभागीय स्टालों का निरीक्षण किया.

दुर्गीपट्टी में योजनाओं का लिया जायजा:इसके बाद उच्च माध्यमिक विद्यालय दुर्गापट्टी में रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, अमृत सरोवर के सौंदर्यीकरण योजना एवं मनरेगा योजना के तहत नव निर्मित पार्क योजना का निरीक्षण और उद्घाटन किया. उसके बाद सीएम नीतीश कुमार उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गीपट्टी से दुर्गीपट्टी पंचायत भवन के निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन और डब्ल्यूपीयू का निरीक्षण कर सीएम नीतीश कुमार हेलीकॉप्टर से सुक्की के लिए रवाना हो गए.

सोमवार को समस्तीपुर का करेंगे दौरा:

मधुबनी जिलेवासियों को 1000 करोड़ की 139 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. रिवर फ्रंट में लगे योजना बोर्ड का उद्घाटन और शिलान्यास किया. प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री अब तक गोपालगंज, सिवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा की यात्रा कर चुके हैं. मधुबनी के बाद वे सोमवार को समस्तीपुर का दौरा करेंगे.

मिथिला की संस्कृति से रूबरू हुए सीएम:

इस मौके पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि मुख्यमंत्री 11 जनवरी से मिथिला के यात्रा पर हैं. आज रविवार को वे मधुबनी में हैं. यहां ये मिथिला की संस्कृति, खान पान, इन्वेस्टमेंट, पश्चिमी और पूर्वी कोशी नहर को देखें. यहां के नए स्थानीय समस्याओं का समाधान होगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऑन स्पॉट उसपर निर्णय लेते हैं. अररिया में रिवर फ्रंट का लोकार्पण करेंगे. मौके पर जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा, सांसद रामप्रीत मंडल, मंत्री लेसी सिंह मौजूद है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर SP ने कल्याणपुर के अपर थाना अध्यक्ष के वेतन पर लगायी रोक, जानें क्या है पूरा मामला…

समस्तीपुर/कल्याणपुर : एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने कार्य में लापरवाही को लेकर कल्याणपुर के अपर…

9 मिनट ago

कंगना रनौत ने कहा- “टपोरी की तरह आते हैं राहुल गांधी, हम सभी महिलाओं को शर्मिंदगी महसूस होती है”

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने कांग्रेस सांसद व लोकसभा…

27 मिनट ago

जदयू विधायक विभा देवी के बेटे की हादसे में दर्दनाक मौत, अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई थार

बिहार के पूर्व मंत्री राजबल्लभ यादव और नवादा की विधायक विभा देवी के छोटे पुत्र…

2 घंटे ago

रामनवमी व ईद को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने की संयुक्त समीक्षा बैठक

समस्तीपुर : आगामी रामनवमी एवं ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने…

10 घंटे ago

जितवारपुर स्थित बिजली विभाग के स्टोर में चोरी करते धराया एक चोर, चार साथी मौके से फरार

समस्तीपुर : जितवारपुर स्थित बिजली आफिस के स्टोर में घुसकर चोरी का प्रयास करने वाले…

10 घंटे ago

हादसे में समस्तीपुर के छात्र की मौ’त, घूमने निकले थे 5 दोस्त लेकिन 3 की लौटी लाश; 100 की स्पीड से 20 फीट नीचे गड्ढे में गिरी कार

समस्तीपुर : नालंदा जिले के चंडी थाना क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में समस्तीपुर…

11 घंटे ago