Bihar

बहन की लव मैरिज से नाराज भाई ने जीजा को मार डाला, बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा निकाल चुका था युवक

बहन की लव मैरिज से भाई को इतना गुस्सा आया कि उसने बदला लेने के लिए अपनी बहन की ही मांग उजाड़ दी। बिहार के मुंगेर जिले में युवक ने अपनी बहन के प्रेम विवाह से नाराज होकर जीजा की हत्या कर दी। तीन दिन से लापता धरहरा के खोपावर गांव निवासी 25 वर्षीय संतोष कुमार का शव सोमवार को गांव के पास ही बोरी में मिला। पुलिस के अनुसार मारपीट के बाद संतोष की गला दबाकर हत्या की गई। मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उसके साले टिंकू कोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। संतोष कुमार बिहार पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था, उसने लिखित परीक्षा पास भी कर ली थी।

मृतक संतोष की मां लीलावती देवी ने टिंकू कोड़ा, बिनेसर कोड़ा, उदय कोड़ा, रानी देवी, बुलबुल देवी, सोरेन कोड़ा सहित 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। अन्य आरोपी फरार हैं। टिंकू की पत्नी रानी देवी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मृतक की पत्नी का नाम राखी है। उसका एक भाई अजय कुमार फौज में है। वह जमालपुर में किराये के मकान में रहता है। राखी ने भी पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष विभांशु शेखर भास्करम ने बताया कि नामजदों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था संतोष

प्रेम विवाह की रंजिश में लड़की पक्ष के परिजन के द्वारा प्रेमी युवक संतोष कुमार की हत्या से गांव के लोग हतप्रभ हैं। संतोष कुमार बिहार पुलिस के लिए लिखित परीक्षा में सलेक्ट हो गया था। इसी माह 20 तारीख को बिहार पुलिस की दौड़ में वह शामिल होने वाला था। बिहार पुलिस में सलेक्शन होने की घर वालों को पूरी उम्मीद थी, क्योंकि वह शुरू से ही मेहनती था। पढ़ाई लिखाई के साथ ही खेलकूद मे अव्वल था।

संतोष कुमार ग्रेजुएशन के बाद सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहा था। पहली बार में ही बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर ली थी। 20 जनवरी को दौड़ में शामिल होने से पहले उसकी हत्या से घर वाले ही नहीं बल्कि गांव के लोग भी सन्न रह गए। बेटे की नौकरी की आस लगाए घरवालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। संतोष नौकरी होने पर पक्का घर बनाने के साथ धूमधाम से बहन की शादी करना चाहता था। युवक पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। घर की माली हालत ठीक नहीं है। पिता मजदूरी करते हैं।

बताया जा रहा है कि संतोष को उसका साला टिंकू चार दिन पहले ही साजिश के तहत दावत में बुलाकर ले गया था। इसके बाद से ही वह लापता है। शव मिलने पर संतोष के घर कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार संतोष का अपने गांव की ही राखी से प्रेम हो गया था। दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के घर वाले राजी नहीं थे। इसके बाद दोनों ने भागकर यूपी के गाजियाबाद में शादी कर ली थी। राखी का भाई टिंकू इसी कारण अपने जीजा से बदला लेना चाहता था।

Avinash Roy

Recent Posts

पत्थर से सिर फोड़ने पर मौ’त व समस्तीपुर-मुसरीघरारी मुख्य पथ जाम कर आगजनी मामले में दो अलग-अलग FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर में बीते 13 फरवरी की शाम सिर पर…

37 मिनट ago

समस्तीपुर पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से 50 हजार Cash निकालकर जा रहे छात्र के बैग से उच्चके ने उड़ाये रूपये

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के पुरानी पोस्ट आफिस रोड स्थित सेंट्रल बैंक से बुधवार…

50 मिनट ago

BRB काॅलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने राष्ट्रीय मंच पर लहराया परचम

समस्तीपुर : बीआरबी कॉलेज समस्तीपुर के छात्र प्रणव कश्यप ने चौथे नेशनल इंवायरनमेंट यूथ पार्लियामेंट…

1 घंटा ago

समस्तीपुर जंक्शन पर RPF की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना, चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसे युवक को बचाया

समस्तीपुर : समस्तीपुर जंक्शन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब गाड़ी संख्या 15211 प्लेटफॉर्म…

2 घंटे ago

वर्ष 2010 में भी सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू ईस्सर पर हुई थी फायरिंग, भाई की हुई थी ह’त्या; 16 साल बाद फिर घर के बाहर बरसी गोलियां, पांच नामजद पर FIR

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के बहादुरपुर में प्रोपर्टी डीलर सह सिनेमा हॉल संचालक अंट्टू…

10 घंटे ago

राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर व ‘सखी वार्ता’ कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : राष्ट्रीय महिला दिवस 2026 के अवसर पर महिला एवं बाल विकास निगम, समस्तीपुर…

11 घंटे ago