Bihar

लॉरेंस के नाम पर बिहार के मंत्री से रंगदारी मांगने वाला यूपी से गिरफ्तार, स्कैनर भेज मांगे थे रुपये

नीतीश सरकार में श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह से 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगने वाले वाले बदमाश को बिहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में था। यहीं से उसने मंत्री संतोष सिंह को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान 24 वर्षीय संजय यादव के रूप में हुई है।

लॉरेंस बिश्नोई के वीडियो को देखकर रची साजिश

पटना पुलिस की मानें तो कोतवाली थाना में मंत्री संतोष सिंह की ओर से दी गई लिखित शिकायत के बाद जांच टीम का गठन किया गया। इसके बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी और धमकी दिए गए फोन को टेक्निकल टीम ने ट्रैक किया तो पता चला कि यूपी से संजय यादव नाम के शख्स ने धमकी दी है। इसके बाद पुलिस टीम यूपी गई और छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि संजय यादव ने लॉरेंस बिश्नोई के कई वीडियो को देखकर उसने साजिश रची थी। इसके बाद सोशल मीडिया से मंत्री संतोष सिंह की जाानकारी निकाली। इसके बाद उन्हें फोन और मैसेज कर 30 लाख की रंगदारी मांगी।

30 लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर कर दो

मंत्री को धमकी देने वाले बदमाश ने उनकी गाड़ी का नंबर 00011 भी बताया। साथ ही कहा कि जिस भी गाड़ी में बैठोगे, मार देंगे। कहीं भी रहोगे, किसी भी गांव में रहोगे, मैसेज कर उधर ही मार दूंगा। इसलिए अगर जिंदगी की सलामती चाहते है तो 30 लाख रुपये जल्दी ट्रांसफर कर दो। बदमाश ने यह भी कहा कि सोच कर बताना, दोबारा मैसेज नहीं करूंगा। इसके बाद मंत्री संतोष सिंह ने पुलिस से मामले की शिकायत की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

6 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago