बिहार के नवनियुक्त राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को पटना स्थित राबड़ी आवास पहुंचे। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को नए साल पर शुभकामवनाएं भी दीं। साथ ही राबड़ी देवी के जन्मदिन पर उन्हें मुबारकबाद दी। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव राजभवन पहुंचे थे। उन्होंने राज्यपाल को नये साल की शुभकामना दी। आपको बता दें अभी तक राज्यपाल आरिफ खान ने शपथ ग्रहण नहीं की है। हालांकि इस मुलाकत को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है।
इससे पहले आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी उनकी माता परमेश्वरी देवी की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याणबिगहा पहुंचे थे। राम लखन सिंह स्मृति वाटिका में परमेश्वरी देवी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान नीतीश ने उन्हें अपना गांव भी घुमाया था।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…
बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…
समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…
समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…