Bihar

पूर्व रेल मंत्री ललित नारायण मिश्रा की पुण्यतिथि : समस्तीपुर जंक्शन पर हुए इस हत्याकांड के 50 साल बाद भी कई सवाल अनसुलझे

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

ललित नारायण मिश्रा स्वतंत्र भारत के पहले कैबिनेट मंत्री थे, जिनकी हत्या की गई, लेकिन हत्या किसने की, किसने करवाई, यह 50 साल बाद भी पहेली ही है। हालांकि सीबीआई जांच हुई, सुप्रीम कोर्ट में सालों तक सुनवाई चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला और कई सवाल आज भी अनसुलझे हैं। आज भी बिहार के लोग मिथिला के कद्दावर नेता ललित बाबू की हत्या की हकीकत जानना चाहते हैं। बता दें कि कांग्रेस नेता और वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री ललित नारायण मिश्र दो जनवरी 1975 को समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ग्रेनेड विस्फोट में घायल हो गए थे, जहां वो बड़ी लाइन के उद्घाटन के लिए गए थे। उन्हें इलाज के लिए समस्तीपुर से दानापुर ले जाया गया था, जहां 3 जनवरी 1975 को उनकी मृत्यु हो गई।

सही अर्थों में मिथिला के नेता थे ललित बाबू :

ललित बाबू का जन्म भले ही सुपौल जिले में हुआ, लेकिन राजनीतिक जीवन में वे दरभंगा और मधुबनी सहित संपूर्ण मिथिला को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रयासरत रहे. सही अर्थों में वो मिथिला के नेता थे। ललित बाबू आज भी मिथिलावासियों की स्मृतियों में जिंदा हैं। उनके द्वारा किये गये विकास के कामों की चर्चा उनके जाने के 50 साल बाद भी पूरे मिथिला क्षेत्र में सुनाई देती है। ललित बाबू का व्यक्तित्व और कृतित्व सदैव मिथिला के लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना ही ललित बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि :

मिथिला में विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना ही ललित बाबू को सच्ची श्रद्धांजलि होगी. उनके द्वारा शुरू की गई पश्चिमी कोसी नहर परियोजना को पूरा करने और मिथिला के विकास के उनके सपनों को साकार करने के लिए तत्परता से प्रयास किये जा रहे हैं. ललित बाबू के सपने विभिन्न कारणों से दशकों बाद भी अधूरे थे. पिछले कुछ वर्षों से जल संसाधन विभाग इसे पूरा करने में तत्परता से जुटा है. मिथिला में कमला नदी की बाढ़ से स्थायी सुरक्षा के लिए जयनगर में 405 करोड़ रुपये की लागत से बराज बन रहा है और कमला के दोनों तटबंधों को 325 करोड़ रुपये की लागत से ऊंचा तथा सुदृढ़ कर उस पर रोड बन रहा है.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

55 मिनट ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

1 घंटा ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

1 घंटा ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

2 घंटे ago