बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार द्वारा कराई गयी जातीय गणना को कांग्रेस सांसद सह लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फेक करार दिया। इस पर बिहार में सियासी घमासान छिड़ गया है। एनडीए के नेता राहुल गांधी पर हमलावर है। मोदी सरकार के मंत्री और जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि राहुल गांधी खुद फर्जीवाड़ा के सरदार हैं इसलिए उन्हें सबकुछ फर्जी नजर आता है। उन्हें किसी चीज का ज्ञान नहीं है और ड्रामा करते रहते हैं। पटना में संविधान पर आधारित चर्चा में राहुल गांधी ने कहा था कि बिहार में जातीय गणना जनता के साथ छलावा है।
मीडियाकर्मियों से बात करते हुए ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी को जातीय सर्वे फर्जी नजर आता है जबकि खुद पूरे फर्जीवाड़ा के सरदार है। अब बिहार में जो जाति आधारित सर्वे सरकार ने कराया उसी के आधार पर देश में जातीय जनगणना की मांग कर रहे हैं। जब हम लोग इंडिया गठबंधन में रहते हुए इस मांग को उठा रहे थे तब मुंह में टेप लगाए हुए थे। उन्हें बताना चाहिए कि तब किसके दबाव में चुप थे।
ललन सिंह ने कहा का राहुल गांधी ड्रामा करते रहते हैं। संविधान की चर्चा करते रहते हैं लेकिन इसका ज्ञान उनको नहीं है। ललन सिंह ने पूछा कि राहुल गांधी को पता कि है कि भारतीय संविधान में कितनी अनुसूची और कितने अनुच्छेद हैं। इस देश में संविधान की धज्जियां अगर किसी ने उड़ाई तो वह कांग्रेस पार्टी है जिसने देश पर आपातकाल थोपा और देश की जनता को अपमानित किया।
बिहार की परीक्षाओं में पेपर लीक के राहुल गांधी के आरोप पर ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी यह बताएं कि जब रास्थान में उनकी सरकार थी तो कितना पेपर लीक हुआ। बिहार में पेपर लीक नहीं होता है। जो भी होता है उसके तार झारखंड से हैं जहां उनकी पार्टी की सरकार है।
समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् समस्तीपुर इकाई द्वारा विश्वविद्यालय शिक्षक नियुक्ति के संभावित ड्राफ्ट…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मगरदही खरीदाबाद वार्ड संख्या-36 में जमीन विवाद को लेकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जगहों से…
समस्तीपुर : चैती छठ एवं ईद-उल-फितर पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने…
CM नीतीश कुमार के आवास पर आज यानी बुधवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन…
समस्तीपुर : सदर एसडीओ दिलीप कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित…