बिहार के वैशाली जिले में 7 बम मिलने से हड़कंप मच गया है। यह मामला महनार प्रखंड के करनौती पंचायत का है। गांव में शिव मंदिर के पास स्थित एक खेत में 7 जिंदा बम पाए गए। इसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बम को कब्जे में लिया। इसके बाद पानी से भरी बाल्टी में रखकर सभी बम को थाने लाया गया। पटना से बम डिस्पोज करने वाली टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह खेत गिरजानंद प्रसाद सिंह का है। थानाध्यक्ष विश्वरंजन सिंह ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि ये बम कहां से आए। इसके पीछे कोई साजिश है या नहीं, इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा। बम की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई। लोग दौड़े-दौड़े खेत की ओर पहुंचे। सभी बम सूतली से लपेटे हुए हैं और जिंदा बताए जा रहे हैं।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…