Bihar

बिहार बोर्ड 12वीं की परीक्षा 1 फरवरी से, सेंटर पर जूता-मोजा पहनकर जा सकते हैं छात्र, चेक करें एग्जाम गाइडलाइन

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 का आयोजन 1 फरवरी से किया जाएगा. एग्जाम 15 फरवरी तक चलेगा. बीएसईबी ने बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ड्रेस कोड और गाइडलाइन जारी कर दी है. एग्जाम सेंटर पर स्टूडेंट्स जूता-मोजा पहनकर जा सकते है. हालांकि पहले इस पर प्रतिबंध लगाया गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीएसईबी की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार जिसमें शुरू में छात्रों को परीक्षा हॉल में जूते और मोजे पहनने से मना किया गया था. अब ठंड के मौसम की स्थिति के कारण उन्हें जूते और मोजे पहनने की अनुमति दी गई है. बीएसईबी ने कहा कि जूते और मोजे के लिए नए दिशा-निर्देशों के बारे में निर्णय की 5 फरवरी 2025 के बाद प्राधिकरण द्वारा फिर से समीक्षा की जाएगी और फिर उससे अनुसार फैसला लिया जाएगा.

5 फरवरी के बाद ड्रेस कोड पर फिर से फैसला

वर्तमान मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और छात्रों के हित में स्टूडेंट्स को 1 फरवरी 2025 से 5 फरवरी 2025 के बीच होने वाली इंटरमीडिएट बोर्ड के लिए जूते और मोजे पहनकर परीक्षा हॉल में प्रवेश करने की अनुमति है. आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि 5 फरवरी के बाद इस पर समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा.

क्या है परीक्षा का समय?

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 1 फरवरी से 15 फरवरी तक किया जाएगा. एग्जाम का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट में परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. पहली पाली की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों को 8.30 बजे तक एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा. वहीं दूसरी पाली की परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को दोपहर 1 बजे तक सेंटर पर पहुंचना होगा.

जारी किए जा चुके हैं एडमिट कार्ड

12वीं बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी किया जा चुका है. छात्र अपने संबंधित स्कूल से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं. बिना हाॅल टिकट के किसी भी स्टूडेंट्स को एग्जाम सेंटर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. अधिक जानकारी के लिए छात्र BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में धनकुबेर डिप्टी कमिश्नर के ठिकानों पर रेड, आय से अधिक दौलत को खंगाल रही SVU

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर लगातार निगरानी विभाग शिकंजा कस रहा है. इस बीच एक…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : पुलिस व ग्रामीणों की पहल पर प्रेमी जोड़े की मंदिर में हुई शादी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : हथौड़ी थाना के बल्लीपुर गांव में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक प्रेम…

3 घंटे ago

नशे में चूर समस्तीपुर पुलिस के ASI को लोगों ने बनाया बंधक, अपने ही थाने की पुलिस ने पहुंचकर किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच में शराब पीने की हुई पुष्टि

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खोकसाहा स्थित एक होटल के समीप…

4 घंटे ago

कल्याणपुर में एक समूह कर्मी का प्रेम-प्रसंग में हुआ अपहरण, 5 बाइक पर सवार होकर उठाने पहुंचे थे दर्जनों युवक

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर टारा चौक स्थित एक समूह…

4 घंटे ago

समस्तीपुर कॉलेज में 10 सूत्री मांगों को लेकर NSUI का एकदिवसीय धरना, अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी

समस्तीपुर : समस्तीपुर कॉलेज इकाई द्वारा सोमवार को जिला अध्यक्ष राजन कुमार वर्मा की अध्यक्षता…

14 घंटे ago

बिहार बोर्ड 12वीं साइंस में समस्तीपुर के आदित्य बने स्टेट टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना, देखें Interview…

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय प्रखंड के मुख्तियारपुर सलखनन्नी गांव के मेधावी छात्र आदित्य…

15 घंटे ago