Bihar

राष्ट्रपति ने IPS शिवदीप लांडे का इस्तीफा किया मंजूर, बिहार में ‘सिंघम’ के नाम से मशहूर

बिहार के सिंघम के नाम से मशहूर आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मंजूर कर लिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इस्तीफा देने के बाद भी हाल ही में उनका तबादला पूर्णिया के पुलिस महानिरीक्षक के पद से आईजी प्रशिक्षण बना दिया गया और उनकी पदस्थापना पटना में कर दी गई।

सुपरकॉप कहे जाने वाले शिवदीप लांडे ने 19 सितम्बर को सोशल मीडिया के माध्यम से अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। उनके इस्तीफे की चर्चा से पूरे बिहार में जोरशोर से की गयी। शिवदीप लांडे ने त्याग पत्र देकर बिहार को अपनी कर्म भूमि बनाए रखने की बात बताई। माना जा रहा था कि नौकरी छोड़कर लांडे राजनीति में अपना भविष्य तलाशेंगे। लेकिन इन कयासों पर उन्होंने खुद विराम लगा दिया।

शिवदीप लांडे ने इस्तीफा देते हुए अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट भी लिखा था- मेरे प्रिय बिहार, पिछले 18 साल तक सरकारी पद पर सेवाएं देने के बाद मैंने आज इस पद से इस्तीफा दे दिया है। अगर मुझसे बतौर सरकारी सेवक कोई त्रुटि हुई हो तो मैं उसके लिए क्षमाप्रार्थी हूं। मैं बिहार में ही रहूंगा। आगे भी बिहार मेरी कर्मभूमि रहेगी, जय हिन्द।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में MLC को कितनी मिलती है सैलेरी? जानिए पावर, अधिकार और सुविधाएं

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर 23 अक्टूबर को वोट डाले जायेंगे. इसके बाद 27…

4 घंटे ago

बिना परमिशन रोड शो निकाल फंसे अनंत सिंह और अनुज; MLC चुनाव से पहले दोनों पर 3 केस दर्ज

बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक तापमान चढ़ा हुआ है। इस बीच विधान परिषद…

1 दिन ago

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराने के लिए कौन-कौन से कागजात जरूरी? यहां देखें पूरी लिस्ट

बिहार में जमीन का दाखिल-खारिज कराना चाहते हैं, तो आवेदन करने से पहले जरूरी कागजात…

1 दिन ago

बिहार के सरप्लस शिक्षकों का तबादला कैसे होगा, समझिए पूरा नियम और अगला चरण

फाइल फोटो : बिहार में सरकारी शिक्षकों के तबादले का इंतजार लंबा होता जा रहा…

1 दिन ago

RNAR काॅलेज के पास पुलिस को देखते ही बाइक छोड़कर भागे बदमाश, लोडेड कट्टा बरामद

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…

2 दिन ago