Bihar

मुझे हर रोज 25 लाख रुपये दें और वैनिटी वैन ले जाएं, विवाद के बाद बोले प्रशांत किशोर

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर का आमरण अनशन जारी है। रविवार को उनके आमरण अनशन का चौथा दिन है। प्रशांत किशोर पटना के गर्दनीबाग में प्रदर्शन कर रहे BPSC छात्रों के समर्थन में आमरण अनशन कर रहे हैं। पीके गांधी मूर्ति के नीचे अनशन पर बैठे हैं। लेकिन पीके के अनशन स्थल के पास मौजूद के वैनिटी वैन को लेकर चर्चा काफी हो रही है। विपक्षी नेता आरोप लगा रहे हैं कि पीके लग्जरी अनशन कर रहे हैं। लेकिन अब प्रशांत किशोर ने जवाब देते हुए कहा है कि वो 25 लाख दें औऱ वैनिटी वैन ले जाएं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बताया है कि वैनिटी वैन को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में प्रशांत किशोर ने कहा, ‘यह वैनिटी वैन ले जाएं और मुझे हर दिन 25 लाख रुपये दें। वॉशरूम के लिए कोई अन्य जगह भी मुझे दे दें।’ प्रशांत किशोर ने कहा, ‘मैं यहां भूख हड़ताल पर हूं। अगर मैं नित्य क्रिया के लिए घर जाऊंगा, तो पत्रकार सवाल उठाएंगे कि क्या मैं खाने या नींद के लिए घर गया था। कुछ लोगों का कहना है कि यह वैनिटी वैन 2 करोड़ रुपये का है और इसका प्रतिदिन का किराया 25 लाख है।’

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘विपक्षी पार्टियां मुझपर निशाना साध रही हैं तो यह उनका काम है। हमारी लड़ाई सिर्फ आज ही नहीं है बल्कि आगे भी चलता रहेगा। राजनीति अलग चीज है। यहां जन सुराज का बैनर थोड़े ना है। मैं तो यहां छात्रों के समर्थन में आया हूं। जिसको मेरा समर्थन करना है वो करे, कहीं से भी करे। मैं तो सौ दफे कह चुका हूं कि राहुल गांधी लीड कर लें। तेजस्वी यादव आ कर लीड कर लें, जिसको लीड करना है कर ले। हम लोगों का क्या है? हम तो पीछे खड़े होने को भी तैयार हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘मैं अपने अनशन पर कायम हूं। अब सरकार को तय करना है कि वो इसको आगे क्या करना चाहती है। अगर सरकार नहीं मानती है तो मैं अनशन पर रहूंगा। सरकार से मैंने कहा कि अगर आप अरेस्ट करना चाहते हैं तो आ कर कर लें। लेकिन अरेस्ट करने से मुद्दा खत्म नहीं होता है। ऐसा करने पर ज्यादा बड़े पैमाने पर मैं इसे करूंगा।’

तेजस्वी यादव ने दी थी प्रतिक्रिया

बहरहाल आपको बता दें कि बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शनिवार को वैनिटी वैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वैनिटी वैन में तो एक्टर और एक्ट्रेस बैठते हैं। इन वैनिटी वैन में एक्टर को बैठाया गया है। इसके प्रोड्यूसर और डायरेक्टर कौन हैं, यह सभी जानते हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

3 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

6 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

9 घंटे ago

ASI के शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रोने लगी पत्नी, कहा- एक दिन पहले ही हुई थी बात, निष्पक्ष जांच की मांग

समस्तीपुर : मोहिउद्दीननगर थाना परिसर स्थित अपने कमरे में मृत पाए गए डायल-112 में तैनात…

10 घंटे ago

उप-मुख्यमंत्री विजय चौधरी के काफिले के दौरान समस्तीपुर में हंगामा, धक्का-मुक्की एवं झड़प के बीच एक पुलिसकर्मी घायल

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर प्रखंड के मंगलगढ़ सुंदरिया नगर के समीप शनिवार को…

10 घंटे ago

प्रेमी संग मिलकर पति की ह’त्या कराने वाली पत्नी गिरफ्तार, समस्तीपुर पुलिस ने खोली साजिश की परतें

समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र में हुए चर्चित सुमन कुमार हत्याकांड का…

11 घंटे ago