Bihar

इस बार 8 साल बाद गणतंत्र दिवस परेड में दिखेगी बिहार की झांकी, जानिए क्या होगा खास?

गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी में अब कुछ ही दिन बचे हैं. दिल्ली में 26 जनवरी की परेड को लेकर तैयारिया शुरू हो चुकी हैं. दिल्ली के कर्तव्य पथ पर बिहार की झांकी दिखने को मिलेगी. बता दें कि 8 साल बाद गणतंत्र दिवस की परेड में बिहार की झांकी को शामिल किया गया है.

इस बार झांकी में बिहार के समृद्ध ज्ञान और शांति की परंपरा की झलक देखने को मिलेगी. इस बार ‘स्वर्णिम भारत: विरासत एवं विकास’ की थीम पर रक्षा मंत्रालय की ओर से गणतंत्र दिवस परेड में बिहार की झांकी को प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है. इसकी जानकारी बिहार सरकार में सूचना एवं जनसम्पर्क मंत्री महेश्वर हजारी ने दी है.

उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 2025 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के कर्तव्य पथ बिहार की झांकी का चयन हुआ है. इस वर्ष गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर झांकी के लिए निर्धारित विषय वस्तु ‘स्वर्णिम भारत विरासत एवं विकास’ की थीम पर रक्षा मंत्रालय भारत सरकार की ओर से कर्तव्य पथ पर गंणतंत्र दिवस परेड के अवसर पर बिहार सरकार की झांकी का चयन किया गया है.

मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि प्राचीन काल से बिहार ज्ञान, मोक्ष और शांति की भूमि रही है. झांकी में शांति का संदेश देते भगवान बुद्ध को प्रदर्शित किया गया है. भगवान बुद्ध की यह अलौकिक मूर्ति राजगीर स्थित घोड़ा कटोरा जलाशय में अवस्थित है, जहां प्रतिवर्ष लाखों की संख्या में सैलानी आते हैं.

झांकी में बिहार में स्थित नालन्दा विश्वविद्यालय को भी दिखाया जाएगा. बता दें कि नालंदा यूनीवर्सिटी, भारत की ज्ञान परंपरा के प्रतीक है. एक समय ऐसा भी था जब दुनियाभर के लोग भारत के नालंदा और तक्षशिला जैसे विश्वविद्यालयों में पढ़ने आते थे.

इतिहासकारों की मानें तो नालंदा विश्वविद्यालय की स्थापना 5वीं सदी में गुप्त काल के दौरान की गई थी. माना जाता है कि उस समय यहां तकरीबन 10,000 विद्यार्थी और लगभग 2,000 अध्यापक थे. 1199 में तुर्क आक्रमणकारी बख्तियार खिलजी ने इस पर हमला किया और विश्वविद्यालय को नष्ट करके आग लगा दिया था. कहा जाता है कि विश्वविद्यालय में इतनी किताबें थी कि पूरे तीन महीने आग धधकती रही थी. अब केंद्र सरकार और बिहार सरकार मिलकर इसे पुनर्जीवित करने में जुटे हैं.

Avinash Roy

Recent Posts

ईशांत ह’त्याकांड पर पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले- दोषियों को फांसी मिले, परिवार को 50 लाख मुआवजा

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : बहुचर्चित ईशांत कुमार उर्फ छोटू हत्याकांड को लेकर शुक्रवार को…

52 मिनट ago

समस्तीपुर में ABVP के भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर का भव्य समापन

समस्तीपुर : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से आयोजित भगिनी निवेदिता व्यक्तित्व विकास शिविर…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

9 घंटे ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

12 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

13 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

13 घंटे ago