Bihar

पटना में फिटजी के निदेशक पर धोखाधड़ी का केस, फीस लेकर पढ़ाई बंद करने का आरोप; बैंक खाते सीज

देश के एक नामी कोचिंग संस्थान पर छात्रों से धोखाधड़ी का आरोप लगा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की राजधानी पटना में FIITJEE Coaching Centre पर आरोप लगा है कि उसने छात्रों से पैसे लेने के बाद अपने सेंटर बंद कर दिेए हैं। यह पूरा मामला अब थाने में पहुंच चुका है। कोचिंग संस्थान के निदेशक पर केस भी दर्ज किया गया है।

आरोप है कि फिटजी संस्थान ने कई छात्रों से लाखों रुपये की फीस वसूली और फिर पटना के विभिन्न कोचिंग केंद्रों में पढ़ाई बंद हो गई है। इसे लेकर नाराज छात्रों ने पटना के कोतवाली थाने में अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

थाने में फिटजी के निदेशक डीके गोयल, CFO मनीष आनंद, सेंटर हेड राजीव बब्बर और आर के ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन सभी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। इधर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस इसकी जांच में जुट गई है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि फिटजी कोचिंग संस्थान के करीब 20 बैंक खातों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा कुछ अन्य बैंक खातों को भी सीज कराने में पुलिस जुटी हुई है।

कोतवाली थाने के डीएसपी कुष्ण मुरारी ने मीडिया से बातचीत में बताया, ‘अप्रैल महीने में शुरू होने वाले एक कोर्स को लेकर कुछ छात्रों ने एडमिशन करवाया और उसका पूरा पैसा भी पेमेंट कर दिया था। इसी को लेकर आरोप लगाया गया कि पटना में जो फिटजी के सेंटर हैं उन सभी सेंटरों को बंद कर लोग भाग रहे हैं। हमने उनसे पूछा कि आपको कैसे जानकारी मिली कि वो सेंटर बंद कर यहां से जा रहे हैं तो उन्होंने बताया कि उनके शिक्षकों ने उन्हें यह बात बताई है। टीचर भी यहां छोड़ कर दूसरे कोचिंग संस्थानों में ज्वाइन कर रहे हैं।’

Avinash Roy

Recent Posts

वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर समस्तीपुर सदर अस्पताल के सफाई कर्मियों की हड़ताल, घंटों ठप रही सफाई व्यवस्था

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में मंगलवार की सुबह सफाई कार्य के लिए नियुक्त एजेंसी के…

1 घंटा ago

अगलगी की घटना में चार भाइयों का संयुक्त घर राख, हजारों की संपत्ति स्वाहा, अग्निशमन विभाग की टीम ने पाया काबू

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के घुरलख वार्ड 31 में सोमवार की देर रात आग…

1 घंटा ago

सहयोग शिविर में डीएम-एसपी ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, प्रमाण-पत्र व जॉब कार्ड बांटे

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के हरपुरा बहरेता एवं अख्तियारपुर बलभद्र पंचायत में…

1 घंटा ago

जितवारपुर ने एसओएस फुटबॉल क्लब को 3-0 से हराया, ‘द उम्मीद कप’ के फाइनल में बनाई जगह

समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में चौथी जिला स्तरीय कला प्रतियोगिता संपन्न, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, Result हुआ जारी…

समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…

3 घंटे ago

समस्तीपुर में गर्भवती पत्नी रातोंरात घर से गायब, दो लाख के जेवर और 40 हजार नगद भी ले गई

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…

7 घंटे ago