Bihar

नोएडा में फ्लैट, बेतिया में 70 करोड़ कमाई, MLC व्रजवासी का DEO रजनीकांत पर दावा; हत्या की धमकी दी थी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

पश्चिम चंपारण के भ्रष्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर स्पेशल विजिलेंस की छापेमारी बेतिया, समस्तीपुर, मधुबनी और दरभंगा में चल रही है। इस बीच शिक्षक नेता से विधान परिषद सदस्य बने बंशीधर व्रजवासी ने रजनीकांत के बारे में बड़ा दावा किया है। खबर लिखे जाने तक मिली जानकारी के अनुसार डीईओ से ठिकाने से सबा दो करोड़ नगद मिले। लेकिन एमएलसी ने दावा किया है कि रजनीकांत प्रवीण में बेतिया में रहते हुए कम से कम 70 करोड़ की संपत्ति गलत तरीके से बनाई है।

उन्होंने यह भी कहा है कि जब शिक्षक नेता के रूप में उनके खिलाफ आवाज उठाई तो रजनीकांत ने उन्हें हत्या करवा देने की धमकी भी दी थी। व्रजवासी ने राज्य के सभी डीईओ की संपत्ति जांच की मांग नीतीश कुमार से की है। इस बीच शिक्षा विभाग ने आरोपी डीईओ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है।

एमएलसी ने कहा कि नोएडा में भी छापा पड़ना चाहिए। वहां रियल इस्टेट कंपनी में इनवेस्ट किया है। कहा कि सभी डीईओ सिंडिके चलाते हैं। स्कूल में किए गए विकास कार्यों में हेडमास्टर का फर्जी हस्ताक्षर करके सरकारी राशि का गवन किया है। रजनीकांत ने अपने रिश्तेदारों को गलत तरीके से बहाल किया है। बंशीधर व्रजवासी ने इस कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है।

बताते चलें कि रजनीकांत पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप लगा तो जांच के बात स्पेशल विजिलेंस पटना की टीम ने उनके समस्तीपुर, दरभंगा, बेतिया और मधुबनी स्थिति ठिकानों पर एक साथ रेड किया। छापेमारी के दौरान अब तक सबा दो करोड़ कैश मिलने की बात कही जा रही है। इस बीच शिक्षा विभाग ने आरोपी डीईओ के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। उन्हें निलंबित कर दिया गया है और सस्पेंशन की अवधि में उनका मुख्यालय क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक कार्यालय, पूर्णिया होगा। यह भी पता चला है कि आरोपी डीईओ की पत्नी भी उनके भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। समस्तीपुर में सरकारी शिक्षक रहते हुए वह दरभंगा में प्राइवेट स्कूल का संचालन करती हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

रोजी-रोटी की तलाश में समस्तीपुर से गया था दिल्ली, मेनहोल में गिरकर चली गई बिरजू की जान, घर के इकलौते कमाऊ पुत्र के जाने से परिजन बदहवास

समस्तीपुर : दिल्ली के रोहिणी स्थित बेगमपुर इलाके में एक दर्दनाक हादसे में मेनहोल में…

3 घंटे ago

AEPS से अवैध निकासी की शिकार महिला को समस्तीपुर साइबर पुलिस ने 70 हजार 400 रुपये रिकवर कर लौटाए

समस्तीपुर  : साइबर ठगी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाने की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के थानेश्वर स्थान मंदिर के पास बैग में मिली 12 बोतल विदेशी शराब, कारोबारी भी गिरफ्तार

समस्तीपुर : नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को गश्ती के दौरान शहर के थानेश्वर…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान महिलाओं ने पुलिस पर किया हमला, बचाव में पुलिस ने तानी पिस्टल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को पुलिस को एक आरोपी…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दरभंगा के सहायक काराधीक्षक की पत्नी का फंदे से लटका शव घर से बरामद, मृतका के भाई ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर गांव से पुलिस ने एक…

5 घंटे ago

12000 फीट लंबा रनवे, 90 एकड़ जमीन; संसद में दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय घोषित करने की मांग

संसद के बजट सत्र के दौरान बिहार के दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित…

11 घंटे ago