Bihar

असली खजाना तो दरभंगा में छुपा रखा था DEO रजनीकांत ने, बीवी के पास मिले 3 करोड़ Cash

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) रजनीकांत प्रवीण के ठिकानों पर हुई छापेमारी में अब तक 3 करोड़ 55 लाख 22 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। असली खजाना रजनीकांत ने दरभंगा में छिपा रखा था। विशेष निगरानी ईकाई (SVU) की जानकारी के मुताबिक दरभंगा में 3 करोड़ 60 हजार रुपए और बेतिया में 44 लाख 62 हजार रुपए कैश बरामद हुए हैं। 3 करोड़ रुपए रजनीकांत की बीवी सुषमा कुमारी के पास से मिले हैं। निगरानी की टीम को साढ़े तीन करोड़ कैश के अलावा होटल और परिवहन के बिजनेस में कथित निवेश के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में एसयूवी के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) पंकज दराद ने कहा कि गुरुवार को हुई तलाशी के दौरान रजनीकांत प्रवीण से जुड़े दो जगहों से 3.55 करोड़ की नकदी जब्त की गई है। जमीन के दस्तावेज के अलावा, अकेले दरभंगा से लगभग 3 करोड़ कैश जब्त किया गया। इसके अलावा जनीकांत प्रवीण से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

पश्चिम चंपारण के जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के पद पर तैनात रजनीकांत प्रवीण के बेतिया, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर के ठिकानों से भारी मात्रा में कैश और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद होने के बाद गुरुवार को निलंबित कर दिया गया था। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज मिले हैं, जो रजनीकांत प्रवीण की काली कमाई को पोल खोल रहे हैं। रिसॉर्ट और परिवहन क्षेत्र में भी बड़े निवेश के दस्तावेज मिले हैं।

एसपी जेपी मिश्रा ने बताया कि शुरूआती जांच के दौरान, यह पता चला है कि डीईओ रजनीकांच की अवैध कमाई का इस्तेमाल दूसरों के नाम पर बगहा उपखंड और पटना में रिसॉर्ट खोलने, बसें और जमीन खरीदने के लिए किया गया था। बिहार राज्य शिक्षा विभाग के 45वें बैच के अधिकारी रजनीकांत प्रवीण ने 2005 में संयुक्त सेवाएं दीं और बेतिया, दरभंगा और मधुबनी में डीईओ के रूप में पोस्टेड रहे।

रजनीकांत नालंदा के रहने वाले हैं और तीन साल से बेतिया में तैनात थे। रजनीकांत की सास निर्मला शर्मा एक सेवानिवृत्त सरकारी शिक्षिका हैं, जबकि पत्नी सुषमा कुमारी एक संविदा शिक्षिका थीं। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने अपनी सेवाएं छोड़ दी थीं और वर्तमान में दरभंगा के ओपन माइंड बिड़ला स्कूल के निदेशक सह मालिक के रूप में कार्य कर रही हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

देशभर में लागू हुआ 33% महिला आरक्षण कानून, सरकार ने जारी की अधिसूचना

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करने वाला…

3 घंटे ago

समस्तीपुर के चर्चित IIT और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स के हर्ष और पल्लवी को गणित में 100% अंक

समस्तीपुर : शहर के काशीपुर स्थित आईआईटी और मेडिकल की तैयारी कराने वाली संस्थान एजुकेटर्स…

6 घंटे ago

समस्तीपुर: भाई-बहन ने CBSE 10वीं बोर्ड की परीक्षा में 90% और 92% अंक लाकर बढ़ाया क्षेत्र मान

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत कल्याणपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-15 के…

6 घंटे ago

पटेल मैदान में तीन दिवसीय जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुरू

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान में जिला एथलेटिक संघ के तत्वाधान में तीन दिवसीय…

7 घंटे ago

BPSC TRE-4 में 46,882 वैकेंसी, अगले तीन से चार दिन में आ जाएगा नोटिफिकेशन

बीपीएससी (BPSC) टीआरई 4 के नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (BPSC…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्मार्ट मीटर अपडेट के नाम पर साइबर फ्रॉड ने पति-पत्नी के 1.93 लाख रुपये उड़ाए

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। गुरुवार को…

16 घंटे ago