Bihar

दरभंगा के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड में भीषण आग, 5 से अधिक बसें जलकर राख

दरभंगा जिले में सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड परिसर में मंगलवार की रात करीब 2:30 बजे भीषण आग लग गई। इससे बस स्टैंड परिसर में करीब तीन घंटे तक चालकों और अन्य लोगों में अफरातफरी मची रही।

सूचना पर पहुंची मब्बी और सदर थाने की पुलिस एवं अग्निशमन दस्ता की टीम ने काफी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। तबतक एक लाइन में खड़ी शिवगंगा कंपनी की तीन चालू और दो खराब बसें जलकर राख हो गई। आग पर काबू पाने में अग्निशमन की छोटी बड़ी आठ गाड़ियों को लगाया गया था। आगलगी के कारणों की छानबीन की जा रही है।

शॉर्ट शर्किट से लगी आग

जानकारी के अनुसार, शार्ट सर्किट से पहले एक बस के इंजन में आग लगी। देखते ही देखते इस आग ने पांचों बसों को अपनी चपेट में ले लिया। इसमें तीन बस मुजफ्फरपुर और पटना रूट पर चलती थी।

जबकि, दो बस खराब होने के कारण स्टैंड परिसर में ही पार्क कर दी गई थी। सदर थानाध्यक्ष अमृत कुमार साह ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। बस मालिक की प्रतीक्षा की जा रही है। उनके आने पर ही क्षति का आकलन हो सकेगा।

आग लगने पर निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें 

  • आग के पास मौजूद लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाएं।
  • आग को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।
  • आग बुझाने वाली सेवाओं को तुरंत बुलाएं।
  • आग के कारण का पता लगाएं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएं।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

7 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

7 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

9 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

12 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

14 घंटे ago

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

22 घंटे ago