Bihar

बिहार: दंपती को घर में घुसे डकैतों ने मारी गोली, पत्नी की मौत; 2 डकैतों को ग्रामीणों ने किया अधमरा

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधी बेखौफ नजर आ रहे हैं. सोमवार की रात डकैती के दौरान एक महिला को गोली मार दी. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन को लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है.

लूटपाट के लिए घर में घुसे थे बदमाश:

घटना सोमवार देर रात की है, जब कटरा थाना क्षेत्र के दरगाह चौक निवासी नथुनी शर्मा अपने घर में सो रहे थे. घर का सभी दरवाजा बंद था. रात करीब 2:30 बजे घर में कुछ आवाज आई. जिसके बाद नथुनी शर्मा की पत्नी दुखनी देवी को लगा कि शायद गाय ने कुछ गिराया है. उसके जगाने पर पति नथुनी शर्मा गाय को देखने चले गए. गाय के पास पहुंचते ही वहां मौजूद दो अपराधियों ने उनका मुंह दबा दिया. जिसके बाद वो चीखने-चिल्लाने लगे.

पति के सामने पत्नी को मारी गोली:

नथुनी शर्मी की आवाज सुनकर उनकी पत्नी दुखनी देवी भी वहां आ गई. जिसके बाद अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. दुखनी देवी दर्द के कारण जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी. आवाज सुनकर के आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए. वहीं, ग्रामीणों को आते देख अपराधी भागने लगे लेकिन ग्रामीणों ने खदेड़कर दो अपराधियों को पकड़ लिया. लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी.

क्या बोले थाना प्रभारी?:

लोगों ने मामले की जानकारी कटरा थाने को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. घायल महिला को इलाज के लिए कटरा पीएचसी ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एसकेएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन वहां इलाज के क्रम में दुखनी देवी की मौत हो गई. कटरा थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है. मामले की बारीकी से तफ्तीश की जा रही है. जल्द ही बाकी अपराधी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में ऑनलाइन बुकिंग कर लायी जा रही 405 लीटर विदेशी शराब जब्त, ड्राइवर और खलासी गिरफ्तार

समस्तीपुर : जिले में ऑनलाइन बुकिंग के जरिए घरेलू सामान की आड़ में लाई जा…

45 मिनट ago

6 अप्रैल से बदल जाएगा बिहार के सरकारी स्कूलों का टाइम; सुबह 6.30 बजे आना होगा स्कूल, 7 बजे पहली घंटी, छुट्टी कब?

बिहार के सभी सरकारी स्कूलों में 6 अप्रैल से स्कूलों का समय बदल जाएगा। राज्य…

1 घंटा ago

रोसड़ा में देह व्यापार मामले में होटल और विवाह को किया गया भवन सील

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा शहर के मिर्जापुर क्षेत्र में देह व्यापार मामले के खुलासे के बाद…

2 घंटे ago

सीएम पद छोड़ने के बाद नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस सुरक्षा, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गयी है। उन्हें यह…

3 घंटे ago

श्री रामचंद्र सेवा ट्रस्ट ने मेधावी छात्रा आदित्री हर्ष को किया सम्मानित, डॉ. मनोज ने शैक्षणिक सहयोग राशि भी दी

समस्तीपुर : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य स्तर पर…

11 घंटे ago

एलपीजी व पेट्रोल-डीजल आपूर्ति में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डॉ. एन विजयलक्ष्मी

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को मुख्य सचिव, योजना एवं विकास विभाग सह जिला…

12 घंटे ago