Bihar

बुरे फंसे खान सर और गुरु रहमान! BPSC का लीगल नोटिस, 7 दिनों में मांगा करप्शन के आरोपों का जवाब

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बीपीएससी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले कोचिंग संचालकों पर लगाम लगाने की तैयारी शुरू है। आयोग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले सभी कोचिंग संचालकों को एक-एक करके नोटिस भेजा जाएगा। आयोग ने खान सर, गुरु रहमान और शिक्षक रमांशु सहित कई कोचिंग संचालकों को नोटिस भेजा है। सभी को नोटिस प्राप्त होने के एक सप्ताह के भीतर जबाव मांगा गया है। जबाव नहीं देने पर सभी के खिलाफ लिगल नोटिस के माध्यम से कार्रवाई की जाएगी।

सभी शिक्षकों से भ्रष्टाचार का साक्ष्य मांगा गया है। अगर जिस तरह की बातें आयोग के बारे में बोली गई हैं, अगर साक्ष्य नहीं मिलता है कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई होना तय है। बिना कोई साक्ष्य के अभ्यर्थियों से वाहवाही लूटने के चक्कर में आरोप लगाने वाले कोचिंग संचालकों पर कार्रवाई की जाएगी। इन पर अभ्यर्थियों को भड़काने व दिग्भ्रमित करने का आरोप है।

इसके पहले बीपीएससी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वाले जनसुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को नोटिस भेजा गया था। बीपीएससी के खिलाफ यूट्यूब पर दिए गए उनके बयान को आधार बनाकर आरोपों के संबंध में साक्ष्य मांगा गया है। नोटिस में बीपीएससी की नौकरियों के लिए पैसे लिए जाने से संबंधित उनके आरोपों का जिक्र करते हुए इसका आधार बताने को कहा गया है। सीट बेचने की बात का साबूत और साक्ष्य नहीं दिये जाने पर उनके खिलाफ आयोग द्वारा कानूनी काईवाई की बात भी कही गई है। आयोग के सचिव सत्य प्रकाश शर्मा ने बताया कि लिगल टीम की ओर से सभी को नोटिस भेजा जाएगा, जिन्होंने आयोग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में राशन कार्ड बनवाने के लिए जानिए नया नियम, बिना इस प्रोसेस के नहीं मिलेगा अनाज, पुराने आवेदकों के लिए भी अनिवार्य

बिहार में राशन कार्डधारियों के लिए राशन लेना पहले से मुश्किल हो सकता है. राज्य…

14 घंटे ago

आशिक ने रची अपनी हत्या की झूठी कहानी, प्रेमिका को लेकर फरार युवक 3 साल बाद गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज के एक युवक ने प्रेमिका के साथ फरार होने के बाद अपहरण…

14 घंटे ago

जनसेवा एक्सप्रेस, सहरसा-समस्तीपुर समेत 3 ट्रेनें देरी से चलेंगी; 14 अक्टूबर तक 12 दिन ब्लॉक

बिहार के पूर्णिया कोर्ट से पंजाब के अमृतसर के बीच चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस समेत…

15 घंटे ago

पेट दर्द की शिकायत पर भर्ती महिला सिपाही की इलाज के दौरान मौत, साथी जवानों ने डॉक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस लाइन में तैनात एक महिला सिपाही की सदर अस्पताल में उपचार…

19 घंटे ago

बिहार में शराब तस्कर ने महिला दारोगा का अंगूठा दांत से चबा लिया; ईंट-पत्थरों से हमला, 4 सगे भाइयों सहित 6 नामजद

बिहार में शराबबंदी को सख्ती से धरातल पर उतारने निकली मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग की…

21 घंटे ago